Nation- बरेली हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, इदरीश और इकबाल अरेस्ट; जानें इनकी क्राइम कुंडली- #NA

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. दोनों के पैर में गोली लगी है. दोनों आरोपी शाहजहांपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान इदरीश और इकबाल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बवाल के दौरान सक्रिय रूप से शामिल थे. यही नहीं, दंगाइयों ने पुलिस की सरकारी एंटी रॉयट गन भी छीन ली थी. हालांकि, इसे अब बरामद कर लिया गया है.
दरअसल शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज क्षेत्र में 26 सितंबर को भारी बवाल हुआ था. अचानक भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग कर दी थी. आरोप है कि उपद्रवियों ने न केवल पत्थर चलाए बल्कि एसिड की बोतलें फेंकीं और एक सिपाही की सरकारी राइफल भी छीन ली थी. इस घटना के बाद थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही.
मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को जानकारी मिली कि दंगे के दो आरोपी बाइक से मीरगंज की तरफ जा रहे हैं. और पुलिस से छीन हुई एंटी गन को बेचने जा रहे है.सीबीगंज पुलिस टीम ने तुरंत बंडिया नहर हाईवे पुलिया पर चेकिंग शुरू की. थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल से आ रहे इदरीश और इकबाल को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही दोनों ने गोली चलानी शुरू कर दी और भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों के पैर में गोली लगी और दबोच लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
- इदरीश उर्फ बोरा (50 साल) : निवासी इस्लामनगर, थाना मदनापुर, शाहजहांपुर. उस पर चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं.
- इकबाल (48 साल) : निवासी गढ़ी उमौरा, थाना मदनापुर, शाहजहांपुर. इस पर 17 मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती और गैंगस्टर एक्ट के अपराध शामिल हैं.
बरामद सामान
- पुलिस ने आरोपियों से जो सामान पकड़ा, उसमें शामिल है
- दो तमंचे 315 बोर के
- तीन कारतूस और दो खोखा
- एक सरकारी एंटी रायट गन (जो दंगे में छीनी गई थी)
- एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल
- दो मोबाइल फोन
पूछताछ में कबूलनामा
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में माना कि उन्होंने ही 26 सितंबर को पुलिस पर हमला किया था और उसी दौरान सिपाही की गन छीन ली थी. उनका कहना था कि वे इस गन को बेचने के लिए मीरगंज जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आईएमसी नेता नदीम खान ने उन्हें दंगे के दौरान बुलाया था. नदीम खान पहले ही जेल भेजा जा चुका है.
पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस कार्रवाई में सीबीगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सौरभ यादव और उपनिरीक्षक विपिन तोमर समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई न होती, तो ये बदमाश एंटी रायट गन बेच देते और यह किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल हो सकती थी.
क्या बोले एसएसपी?
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि दंगाइयों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. जांच में यह भी पता चल रहा है कि इस घटना में बाहरी और संगठित अपराधी भी शामिल हो सकते हैं. एसएसपी ने जनता से अपील की कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह तुरंत पुलिस अधिकारियों को बताए.
बरेली हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर, इदरीश और इकबाल अरेस्ट; जानें इनकी क्राइम कुंडली
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)
.webp)


