Entertainment: Pawan Singh: आत्मदाह करूंगी तो सवाल उठेगा… भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने शेयर किया पोस्ट, एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप – #iNA

भोजपुरी के पावर स्टार कहलाने वाले पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं. लेकिन, हाल ही में एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पवन सिंह को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं.

29 अगस्त को पवन सिंह की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ फोटो शेयर की, जिसमें वो उनकी मांग भरते दिख रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने काफी बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है. ज्योति ने लिखा, “आदरणीय पत्ति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं. लेकिन, आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा.”

कौन सा बड़ा पाप मैंने किया

आगे उन्होंने लिखा कि मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे, मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा. लेकिन, आप ने मिलने से माना कर दिया बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को. अपने पिता के बारे में बात करते हुए ज्योति ने कहा, पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए लेकिन कोई पॉजिटिव रिजल्ट आप ने नहीं दिया. दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं.

झूठा आश्वासन दिया है

साथ ही उन्होंने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं. जब मैं आपके लायक नही हूं या नही थी तो आप ने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाया था, आप मुझे वही छोड़ देते मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किये है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा हैं. लेकिन, मैं ऐसा नहीं कर सकती क्यों कि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पे ही उठेगी और मेरे मा बाप पर उठेगी.

इंसानियत के लिए साथ

ज्योति ने आगे लिखा कि मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभा दिया हैं, अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की. मैं आप से एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नही समझते, तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी. अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है.

सात साल से संघर्ष

मैं तो आपका परिवार हूं, मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप वैसे लोगो को गले लगाते है जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते है. लेकिन, मैं अपनी परेशानी बताऊं तो किसको जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नहीं समझ रहा हैं. इसलिए मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं क्यों कि सात साल से मै संघर्ष कर रही हुं, अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रहा है एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए कभी तो मेरा दर्द समझिए.

Pawan Singh: आत्मदाह करूंगी तो सवाल उठेगा… भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने शेयर किया पोस्ट, एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button