Nation: 'अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता', पुतिन के साथ मुलाकात से पहले क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? #INA

रूस और यूक्रेन में जारी वॉर के बीच अमेरिका राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे. दो महाशक्तियों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली इस मुलाकात का मकसद यूक्रेन में लगभग साढे तीन साल से जारी युद्ध को खत्म करना है. ऐसा पहली बार है जब दोनों नेता (ट्रंप और पुतिन) अमेरिका की धरती पर मिलेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार रूस की तरफ से पुतिन और ट्रंप के बीच होने वाली इस मुलाकात के लिए यूएई का सुझाव दिया गया था. हालांकि बाद में अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए अलास्का को चुना. 

यह खबर भी पढ़ें-  क्या ट्रंप के टैरिफ का भारत पर नहीं होगा कोई असर? अगले 6 महीनों में और ज्यादा बढ़ेगा निर्यात

इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होने वाली मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता. यह जो बाइडेन का युद्ध है. यह मेरा युद्ध नहीं है… इसलिए मैं व्लादिमीर पुतिन से बात करने जा रहा हूँ. और मैं उनसे कहूँगा कि आपको यह युद्ध खत्म करना होगा. और वह मुझसे पंगा नहीं लेंगे… लेकिन मुझे लगा कि यह बहुत सम्मानजनक है कि रूस के राष्ट्रपति हमारे देश आ रहे हैं, बजाय इसके कि हम उनके देश या किसी तीसरे पक्ष के यहाँ जाएँ. मुझे लगता है कि हमारी बातचीत रचनात्मक होगी… अगली मुलाकात ज़ेलेंस्की और पुतिन या ज़ेलेंस्की और पुतिन और मेरे बीच होगी. अगर उन्हें मेरी ज़रूरत होगी तो मैं वहाँ मौजूद रहूँगा, लेकिन मैं दोनों नेताओं के बीच एक बैठक तय करना चाहता हूँ…”

 

'अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता', पुतिन के साथ मुलाकात से पहले क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button