Nation- ‘मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा…’ गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, 23 दिन बाद मिला कंकाल- #NA

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
‘मेरी नहीं हुई थो किसी और की भी नहीं होने दूंगा….‘ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड ने एक गर्लफ्रेंड को मार डाला. क्योंकि उसके परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी और युवक युवती से प्यार करता था. इसलिए उसने प्रेमिका की ही हत्या कर डाली. प्रेमिका की अक्टूबर में शादी होनी थी. इससे पहले ही उसके शादीशुदा प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. उसने हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया.
दरअसल, ये मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूल से सामना आया है. यहां से 20 मई को एक बीटीसी की 29 वर्षीय छात्रा किरण लापता हो गई थी. वह घर से कॉलेज के टूर पर जाने का कहकर निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी थी. बेटी के वापस न लौटने पर उसके पिता ने मैनाठेर थाने में शिकायत दर्ज कराई और गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई. उसके पिता ने गांव के रहने वाले केहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया और बताया था कि केहर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है.
हत्या के बाद शव नदी में फेंका
इसके बाद पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की. जहां केहर सिंह ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. केहर ने बताया कि किरण की उसके पिता ने कहीं शादी तय कर दी. इससे नाराज होकर उसने किरण की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को छजलैट थाना क्षेत्र में खुशहालपुर औन नन्हेड़ा के बीच गागन नदी में फेंक दिया.
खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद कीं
किरण का शव बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां किरण के शव को जानवर खा चुके थे. मौके से मृतका की सिर्फ खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद की हैं. उनका डीएनए कराया जाएगा. किरण के कंकाल नुमा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. केहर सिंह और किरण दोनों एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं.
अक्टूबर में होनी थी किरण की शादी
आरोपी केहर सिंह ने ही किरण का आरएसडी एकेडमी में एडमिशन कराया था. एडमिशन के बाद किरण ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया था. लेकिन दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई थी. अब अक्टूबर में किरण की शादी होनी थी. उसके घर में शादी की तैयारी चल रही थीं. लेकिन इससे पहले ही केहर सिंह ने किरण की हत्या कर दी.
‘मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा…’ गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, 23 दिन बाद मिला कंकाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)
.webp)




