कहीं घूमने का है प्लान तो ठहरिए, भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी सारी ट्रेनें, तुरंत चेक करें लिस्ट
.webp)
Train Cancelled List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइए और यह खबर पढ़ लीजिए. क्योंकि यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने एक झटके में दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. ऐसे में अगर आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं और ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो पहले रेलवे की तरफ से जारी कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए. कहीं ऐसा न हो कि आप तो अपने निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएं, लेकिन आप ट्रेन न पहुंचे. ऐसे में आपकी अपनी यात्रा भी कैंसिल करनी पड़ सकती है.
यह खबर भी पढ़ें- दिन निकलते ही आई बड़ी खबरः अब भारत के इन दो पड़ोसी देशों में छिड़ेगी भीषण जंग! एक के पास परमाणु बमों की भरमार
भारतीय रेलवे ने अपने इस कदम के पीछे ट्रैक के मरम्मतीकरण के अलावा सिस्टम अपडेट संबंधी कई कामों को जिम्मेदार बताया है. वहीं, रेलवे के इस कदम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
कैंसिल ट्रेनों की जानकारी
- गाड़ी संख्या 15081/82 गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 15033/34 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 4213 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4209 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 9 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 15070 ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14010 आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 2 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22424 अमृतसर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 29 जून को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4210 चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4520 भटिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस 9 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4070 आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस 11 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 22423 गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4519 वाराणसी–भटिंडा एक्सप्रेस 10 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस 3 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 15069 गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस 2 जुलाई से 5 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 15031/32 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 4069 राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 11 जुलाई तक रद्द रहेगी.
यह ट्रेनें रहेंगी शार्ट टर्मिनेट
- गाड़ी संख्या 19410 थावे–साबरमती एक्सप्रेस 29 जून और 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
- गाड़ी संख्या 19409 साबरमती–थावे एक्सप्रेस 3 जुलाई को गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी.
गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर में टर्मिनेट होगी. - गाड़ी संख्या 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी.
- गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर जंक्शन–हैदराबाद स्पेशल 29 जून को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.
- गाड़ी संख्या 22922 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस 1 जुलाई को गोमतीनगर तक आएगी.
- गाड़ी संख्या 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 2 जुलाई को चारबाग तक आएगी.
यह खबर भी पढ़ें- Monsoon: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बदरा, मॉनसून को लेकर IMD का ताजा अपडेट
कहीं घूमने का है प्लान तो ठहरिए, भारतीय रेलवे ने कैंसिल कर दी इतनी सारी ट्रेनें, तुरंत चेक करें लिस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

.webp)

