Nation: Bihar: SIR पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 'गैरकानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है, तो पूरा संशोधन अभियान रद्द होगा' #INA

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर बड़ी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि अगर चुनाव आयोग (ECI) की ओर से किसी भी तरह की गैरकानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है, तो पूरा संशोधन अभियान रद्द किया जा सकता है. कोर्ट ने साफ किया कि यह निर्णय सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, ये देशभर में चलने वाली सभी SIR कवायदों पर भी लागू किया जाएगा. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मानकर चलती है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. कानून व नियमों का पालन कर रहा है.

आधार कार्ड पर दोबारा से विवाद 

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई और अंतिम बहस को लेकर सात अक्टूबर की तारीख को तय किया है. सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को आदेश दिया कि बिहार में चल रही मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड को भी 12वें वैध दस्तावेज की तरह स्वीकार किया जाए. 

अदालत ने यह निर्देश उस वक्त पर दिया था जब शिकायतें सामने आई थीं कि चुनाव अफसरों ने आधार को मानने से इनकार कर दिया था. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने चुनाव आयोग की आपत्ति कर दिया था. उन्होंने कहा कि आधार नागरिकता का सबूत नहीं है. मगर पहचान और निवास का प्रमाण जरूर है. ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

विपक्ष एसआईआर पर उठा रहा सवाल  

बिहार में जारी इस प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि कई असली मतदाताओं ने नाम बिना जांच किए ही हटाए गए हैं. विपक्ष का कहना है कि आयोग ने नाम जोड़ने के लिए 11 दस्तावेज को तय किया. मगर आधार कार्ड को शामिल नहीं किया गया. यह सबसे आम पहचान पत्र में से एक है.     

ये भी पढ़ें: Delhi BMW Accident: वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, BMW से मारी थी टक्कर

Bihar: SIR पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 'गैरकानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है, तो पूरा संशोधन अभियान रद्द होगा'




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button