Entertainment: आपको दिक्कत है तो केस करो, लेकिन…अक्षरा और पवन सिंह के अफेयर और ब्रेकअप पर क्या बोलीं थीं रानी चटर्जी? – #iNA

भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ियों की बात होती है तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम उस लिस्ट में जरूर रहता है. हालांकि, कई सालों से दोनों साथ नहीं आए हैं और अक्षरा ने किसी इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि वो अब कभी पवन सिंह के साथ काम नहीं करेंगी. अक्षरा ने ऐसा क्यों कहा था ये सभी को पता है, अक्षरा-पवन के रिश्ते पर एक्ट्रेस रानी चटर्जी की भी अपनी एक राय है. एक इंटरव्यू में उन्होंने इन दोनों सितारों के रिश्ते के बारे में कुछ बातें कहीं, जिससे आप समझ जाएंगे कि रानी हमेशा बेबाकी के साथ किसी बात को कहती हैं.

हिंदी रश को कई महीने पहले रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया था. रानी से अलग-अलग मुद्दों पर बात की गई और हर सवाल का उन्होंने बिना किसी संकोच के जवाब दिया. खेसारी लाल और काजल राघवानी पर भी रानी ने बात की, लेकिन जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते पर रानी से सवाल किया गया तो रानी ने निष्पक्ष होकर इंटरव्यू में जवाब दिया. इसमें रानी ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं.

पवन-अक्षरा के रिश्ते पर क्या बोलीं रानी चटर्जी?

इंटरव्यू में रानी चटर्जी से पूछा गया कि पवन और अक्षरा के रिश्ते पर आप क्या कहेंगी? अक्षरा जी ने कुछ समय पहले किसी इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर जो कहा और पवन जी पर जो इल्जाम लगाया, उसपर आपकी क्या राय है? इसपर रानी चटर्जी ने कहा, ‘देखिए पवन जी को मैं बहुत अच्छे से जानती हूं, उनकी लाइफ में जो-जो लड़कियां आईं, उनके साथ क्या-क्या किया, क्या-क्या हुआ, वो सब हमें पता है. किसी भी एक्ट्रेस ने आकर खुलकर सपोर्ट नहीं किया इस फीमेल एक्ट्रेस को, या फिर इन दोनों के टॉपिक्स पर किसी ने कभी कोई बात नहीं की.’

‘आपका अफेयर है, आपने प्यार किया, आपका ब्रेकअप हुआ, आपको किसी बात से दिक्कत है आप केस करो, लेकिन आप झूठा इल्जाम नहीं लगा सकते. उसके बाद कैमरे के सामने आकर कोई रोना-गाना करता है तो ये गलत है. पवन जी तो नहीं रोए ना आकर, तो क्यों करना है, ड्रामा क्यों क्रिएट करना है पवन जी के नाम पर. जब रिश्ता था तब तो आपने किसी को बताना जरूरी नहीं समझा और जब बिगड़ा है तो आप जगह-जगह उनका नाम लेकर रो रहे हो, ये तो गलत है ना.’

आपको दिक्कत है तो केस करो, लेकिन…अक्षरा और पवन सिंह के अफेयर और ब्रेकअप पर क्या बोलीं थीं रानी चटर्जी?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button