Nation- ‘प्यार करते हो तो मेरे लिए मर के दिखाओ…’ प्रेमी ने मानी प्रेमिका की ये बात और कर ली आत्महत्या- #NA

मृतक युवक दीपक
बिहार के भागलपुर जिले से एकतरफा मोहब्बत की डराने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक हस्ती खेलती जिंदगी मौत के मुंह में समा गई. यहां एक प्रेमी युवक ने युवती के प्यार में जान दे दी. मृतक का नाम दीपक (19) बताया जा रहा है. दीपक बांका के अमरपुर के रहने वाले धनंजय मंडल का एकलौता पुत्र था. मृतक भागलपुर के खंजरपुर में किराए के मकान में रहता था.
वह भागलपुर में किसी निजी क्लीनिक में काम करता था. बताया जा रहा है कि एक महीने पहले वह एक शादी समारोह में शामिल हुआ था, जहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. दीपक को धीरे-धीरे युवती से प्यार हो गया. मिलने के 10 दिन बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों की बातें होने लगी थीं.
लड़की ने बात करना किया बंद
दीपक के दोस्त मनीष के मुताबिक, दोनों एक माह से भी कम समय से रिलेशनशिप में थे. 7 मई को रिश्तेदार की शादी में दीपक की मुलाकात उस लड़की से हुई थी. इतने दिनों में ही उसने दीपक से करीब 50 हजार रुपए खर्च करवा दिए. फिर कुछ दिनों से लड़की ने दीपक से बात करना ही बंद कर दिया. मृतक ने दोस्त से पता करवाना चाहा, लेकिन मनीष की भी बात लड़की से नहीं हो पाई.
लड़की बोली-प्यार साबित करो, मेरे लिए मर जाओ
लड़की के अचानक बात नहीं करने पर दीपक कुछ दिनों से बेहद परेशान था. मौत के बाद उसके दोस्तों ने दीपक का मोबाइल चेक किया जिससे मालूम चला कि उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की के चैट बॉक्स में कई मैसेज डाले थे, जिसमें दीपक बार-बार उससे मिन्नतें कर रहा था. वह बार-बार मैसेज में लिख रहा था मुझसे बात कर लो, जिस पर सामने से लड़की का रिप्लाई है, कि प्यार करते हो तो साबित करके दिखाओ, मेरे लिए मर जाओ… इस बात पर ही दीपक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली.
मृतक के पिता ने क्या कहा?
लड़की का सोशल मीडिया अकाउंट किसी मिस कुशवाहा नाम से है. मृतक पिता ने बताया कि हमें उसके जीवन में क्या चल रहा है, इसका कोई अंदाजा नहीं था. वह शनिवार को क्लीनिक से वापस लौटा, तभी उल्टी करने लगा. उसके दोस्त ने कॉल कर मुझे इसकी जानकारी दी. पूछने पर बताया कि उसने बाहर कुछ नाश्ता किया था. अभी मायागंज अस्पताल में भर्ती है.
हालांकि जब तक परिजन पहुंचे तब तक उसकी इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी. पिता ने पुलिस को दिए गए बयान में किसी पर आरोप नहीं लगााया. उन्होंने अभी मामला दर्ज नहीं करवाया है.
ये भी पढ़ें:भाभी को देवर ने दी आइसक्रीम देखते ही बड़े भाई का सनका माथा, कर दिया ये कांड
‘प्यार करते हो तो मेरे लिए मर के दिखाओ…’ प्रेमी ने मानी प्रेमिका की ये बात और कर ली आत्महत्या
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



.webp)
.webp)





