ठंड के मौसम में बढ़ती बीमारियों से बचना चाहते हैं? तो आचार्य बालकृष्ण से जानें ये 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्स
.webp)
Acharya Balkrishna Winter Health Tips: सर्दियां धीरे-धीरे असर दिखाने लगी हैं. सुबह और शाम की ठंडक बढ़ चुकी है और रातें लंबी होने लगी हैं. यही वह मौसम है जब गरम बिस्तर का आराम किसी को भी आलसी बना सकता है, लेकिन यहीं ज़रा सी अनदेखी सेहत पर भारी पड़ सकती है. पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि सर्दियों के महीनों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, जोड़ों का दर्द और त्वचा संबंधी दिक्कतें तेजी से बढ़ सकती हैं.
आचार्य बालकृष्ण से जानें 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्स
उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में अगर खानपान, रुटीन और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए, तो यह मौसम न सिर्फ आनंददायक बल्कि सेहतमंद भी बन जाता है. उनके अनुसार, पानी गुनगुना पीना, गरम और पौष्टिक भोजन करना, नियमित योग-प्राणायाम और शरीर को ठंड से बचाकर रखना बेहद जरूरी कदम हैं. अगर आप ठंड के मौसम में बढ़ती बीमारी से बचना चाहते हैं तो चलिए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं ये 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्स के बारे में.
View this post on Instagram
5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्स
1. देर रात तक न जागें
आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि ठंड के मौसम में देर रात तक जागना शरीर के लिए हानिकारक है. उन्होंने सलाह दी कि रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. उनके मुताबिक, अधिक नींद भी शरीर को सुस्त कर देती है, जिससे दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है.
2. सुबह हल्की एक्सरसाइज या योग जरूर करें
सर्दियों में शरीर सुस्त पड़ने लगता है, इसलिए दिन की शुरुआत हल्की एक्सरसाइज से करना जरूरी है. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सूर्य नमस्कार, प्राणायाम या हल्की स्ट्रेचिंग से शरीर गर्म रहता है और रोगों का खतरा कम होता है. नियमित योग न सिर्फ बॉडी को एक्टिव रखता है बल्कि मानसिक स्फूर्ति भी प्रदान करता है.
3. सर्दी में देर तक खाली पेट न रहें
ठंड में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, इसलिए लंबे समय तक भूखे रहना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि समय पर पौष्टिक भोजन करें और खाने में मौसमी सब्जियां, सूखे मेवे और गरम सूप शामिल करें. ‘थोड़ा-थोड़ा खाइए लेकिन देर तक भूखे मत रहिए’, क्योंकि इससे कमजोरी आ सकती है और इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है.
4. सर्दियों में नहाना न भूलें
कई लोग ठंड के डर से नहाने से बचते हैं, लेकिन आचार्य बालकृष्ण के अनुसार साफ-सफाई इस मौसम में और भी जरूरी हो जाती है. उन्होंने कहा कि रोजाना नहाने से न सिर्फ त्वचा ताज़ा रहती है बल्कि फंगल इंफेक्शन, खुजली और स्किन ऐलर्जी से भी बचाव होता है. इसके साथ ही साफ कपड़े पहनना और समय-समय पर कपड़े धोना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है.
5. रात का खाना खाकर तुरंत न सोएं
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सर्दियों में भोजन के तुरंत बाद सो जाना पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर डालता है. उन्होंने सलाह दी कि खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें. इससे भोजन आसानी से पचता है, गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं होती और शरीर हल्का महसूस होता है. आचार्य बालकृष्ण के ये पांच उपाय अपनाकर कोई भी व्यक्ति पूरी सर्दियों बीमारियों से दूर रह सकता है और इस मौसम का आनंद भरपूर ले सकता है.
यह भी पढ़ें: Curd benefits in winter:ठंड के मौसम में दही खाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसका सही जवाब
ठंड के मौसम में बढ़ती बीमारियों से बचना चाहते हैं? तो आचार्य बालकृष्ण से जानें ये 5 जरूरी विंटर हेल्थ टिप्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



.webp)

