Nation: अगर भी करना चाहते हैं विदेश से MBA तो इस देश में ले सकते हैं एडमिशन, इतनी लगती है फीस #INA
.webp)
MBA from Canada: बहुत से स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे विदेश से एमबीए कर अपने करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचाएं. ऐसे में हम आपको एक ऐसे देश के प्रमुख संस्थानों और यूनिवर्सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं. जहां जाने का सपना ज्यादातर भारतीयों का होता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कनाडा की. बता दें कि कनाडा को अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाता है. इसीलिए हर साल हजारों छात्र कनाडा पढ़ने जाते हैं. फिलहाल चार लाख से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट कनाडा की अलग-अलग यूनिवर्सिटी और संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. यही नहीं दुनियाभर के हजारों छात्र भी कनाडा में हायर एजुकेशन के लिए जाते हैं.
कनाडा से एमबीए करना माना जाता है अच्छा
बता दें कि कनाडा में वैसे तो सभी कोर्स की पढ़ाई बेहतर माना जाती है लेकिन यहां के स्थानों से ‘मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ यानी MBA करना बहुत से स्टूडेंट्स का सपना होता है. यही वजह है कि कनाडा से एमबीए करने वालों की सबसे ज्यादा डिमांड है. एमबीए कराने वाली कनाडाई यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट्स को बिजनेस वर्ल्ड में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं. इसके साथ ही कनाडा से एमबीए करने वाले छात्रों के पास परमानेंट रेजिडेंसी पाने का भी सबसे अच्छा मौका होता है. इसी लिए बहुत से स्टूडेंट्स कनाडा से एमबीए करना चाहते हैं.
ये हैं कनाडा के MBA इंस्टीट्यूट
अगर आप भी कनाडा से एमबीए करना चाहते हैं तो सबसे पहले वहां के टॉप एमबीए इंस्टीट्यूट के बारे में जरूर जान लें. क्यूएस रैंकिंग में कनाडा की टॉप एमबीए इंस्टीट्यूट के बारे में बताया गया है. बता दें कि हर साल क्यूएस ग्लोबल MBA रैंकिंग जारी करता है. जिसमें टॉप मैनेजमेंट संस्थानों के बारे में बताया जाता है.
1. टोरंटो यूनिवर्सिटी के रोटमैन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में एमबीए की फीस 88.50 लाख रुपये है.
2. वहीं मैकगिल यूनिवर्सिटी के डेसॉटल्स फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट में एमबीए कोर्स की फीस 63 लाख रुपये है.
3. जबकि वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के आइवी बिजनेस स्कूल में एमबीए के लिए आपको 82 लाख रुपये फीस देनी होगी.
4. क्वीन यूनिवर्सिटी के स्मिथ स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए के लिए 70 लाख रुपये फीस देनी होगी.
5. ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सॉडर स्कूल ऑफ बिजनेस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की फीस 66 लाख रुपये है.
6. वहीं यॉर्क यूनिवर्सिटी के शुलिच स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की फीस 69 से 71 लाख रुपये है.
7. जबकि अल्बर्टा यूनिवर्सिटी के अल्बर्टा स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की फीस 38 से 41 लाख रुपये है.
8. कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी के जॉन मॉल्सन स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की फीस 30 से 32 लाख रुपये है.
9. एचईसी मॉन्ट्रियल में एमबीए करने के लिए 37.50 लाख रुपये फीस देनी होगी.
10. मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के डीग्रूट स्कूल ऑफ बिजनेस में एमबीए की फीस 72 लाख रुपये है.
अगर भी करना चाहते हैं विदेश से MBA तो इस देश में ले सकते हैं एडमिशन, इतनी लगती है फीस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,













.webp)





.webp)

