‘मैं भागने जा रहा हूं’, ब्राउन यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, छात्र ने मां को भेजा भावुक मैसेज
US University Shooting: अचानक हुए इस हमले के डर से सभी छात्र कमरों में छिप गए। इस दौरान, मौत को सामने देखकर एक छात्र ने सबसे पहले अपनी मां को मैसेज भेजा। उसने लिखा, मां, कैंपस में शूटिंग हो रही है। मैं भागने जा रहा हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। यह मैसेज पाते ही मां ने तुरंत बेटे को अपना फोन साइलेंट करने और अपने 12 दोस्तों
HighLights
छात्र ने गोलीबारी के बीच मां को भेजा संदेश
इस हमले में दो लोगों की जान चली गई
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई भी हमलावर
डिजिटल डेस्क। अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित प्रतिष्ठित ब्राउन यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरे कैंपस में बवाल मच गया। इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह घटना अमेरिकी समयानुसार दोपहर 4:05 बजे यूनिवर्सिटी की बारुस एंड होली बिल्डिंग में हुई, जो स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और फिजिक्स डिपार्टमेंट का हिस्सा है और जहां फाइनल एग्जाम चल रहे थे।
काले कपड़ों में एक हमलावर यूनिवर्सिटी में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले के डर से सभी छात्र कमरों में छिप गए। इस दौरान, मौत को सामने देखकर एक छात्र ने सबसे पहले अपनी मां को मैसेज भेजा। फॉक्स न्यूज से बातचीत में शम्साह अमरसी ने बताया कि उनका बेटा जैडेन एंसेल्मो उस वक्त कैंपस में मौजूद था।
हमले को देखते ही एक छात्र ने अपनी मां को किया मैसेज
जैडेन ने अपनी मां को मैसेज किया, “मां, कैंपस में शूटिंग हो रही है। मैं भागने जा रहा हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।” यह संदेश पाते ही शम्साह ने तुरंत बेटे को अपना फोन साइलेंट करने और अपने 12 दोस्तों के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर छिपने की सलाह दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी ने तुरंत अलर्ट जारी किया और छात्रों को दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और सुरक्षित छिपने के निर्देश दिए।
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई हमलावर
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही कैंपस को घेर लिया और कई घंटों तक हमलावर की तलाश करती रही, लेकिन हमलावर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को ब्रीफिंग दी गई है और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख व्यक्त किया है।
'मैं भागने जा रहा हूं', ब्राउन यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, छात्र ने मां को भेजा भावुक मैसेज
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,