IMD Heat Alert: फरवरी से ही बरसेगी 'आग'! मई में 45° की लू, IMD का बड़ा अलर्ट
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
IMD Heat Alert: फरवरी 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है धूप में तपिश बढ़ती जा रही है.सोमवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.अब 10 फरवरी से 15 फरवरी के बीच तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा.मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
इसके बाद फरवरी के आखिरी हफ्ते में 25 से 28 फरवरी के बीच तापमान बढ़ेगा, जो 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.जानकारी के अनुसार इस साल 2026 में भारत में आने वाली गर्मी काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है, लेकिन शुरुआत सामान्य से थोड़ी राहत वाली और बाद में फिर तेज तपिश वाली हो सकती है.
08 और 09 फरवरी 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#WeatherUpdate #WesternDisturbance #Rainfall #Snowfall #Temperature #DenseFogWarning #HimalayanWeather@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/bXCC4ttlc0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 8, 2026
कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग और विभिन्न क्लाइमेट मॉडल्स के शुरुआती अनुमानों के आधार पर फरवरी के अंत से अप्रैल तक तापमान औसत से ऊपर लेकिन ज्यादा कठोर नहीं रहेगा.बताया जा रहा है कि देश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की राहत मिल सकती है.
मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है
मौसम विभाग के अनुसार मई से जून के पहले हिस्से तक स्थिति बदल जाएगी.एल नीनो की ओर बढ़ते संकेतों से मौसम सूखा और गर्म हो जाएगा, जिससे मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स (तेज लू) पड़ने की संभावना है.अनुमान है कि देश के उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (08.02.2026)
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
YouTube : https://t.co/pfArnc1wab
Facebook : https://t.co/wQyD0EgaXxFor more information, visit Us :… pic.twitter.com/lNYmyzEH7m
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 8, 2026
एल नीनो और मानसून के कमजोर होने से बढ़ेगा तापमान
बता दें एल नीनो, मानसून के कमजोर होने और ग्लोबल वार्मिंग के चलते तापमान बढ़ेगा.जानकारी के अनुसार एल नीनो को समझें तो जब प्रशांत महासागर में खासकर दक्षिण अमेरिका (पेरू, इक्वाडोर) के पास जो समुद्र का पानी होता है वो सामान्य से अचानक काफी गर्म हो जाता है तो उसे मौसम वैज्ञानिक एल नीनो कहते हैं.मौसम में इस बदलाव के बाद हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं या उल्टी दिशा में चलने लगती हैं.गर्म पानी वापस पूर्व की तरफ (दक्षिण अमेरिका के पास) जमा हो जाता है.
ये भी पढ़ें: Weather Update: IMD का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के संकेत; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा असर
IMD Heat Alert: फरवरी से ही बरसेगी 'आग'! मई में 45° की लू, IMD का बड़ा अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)







