दिल्ली -एनसीआर में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
.webp)
नई दिल्ली, 3 अगस्त (.)। दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। बरसात से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बुलेटिन में बताया, एनसीआर (बहादुरगढ़, मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की आशंका है। लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की आशंका है।
शनिवार शाम को भी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।
पूरे देश की बात करें, तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, अगले 5-6 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। वहीं, मध्य भारत में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 3 से 6 अगस्त तक, उत्तराखंड में 3 से 8 अगस्त तक, पंजाब में 4 से 6 अगस्त तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक, और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 अगस्त और 8 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर और मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों तक मध्यम से हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
–.
केआर/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
दिल्ली -एनसीआर में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)
.webp)

.webp)

