पंजाबी सीएम की सेहत में सुधार:5 दिन में अस्पताल से भर्ती, जल्दी छुट्‌टी होने की उम्मीद; कुर्सी से हटाने का दवाब बनाया- INA NEWS

पंजाब सीएम भगवंत मान पांच दिन से मोहाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। यह दावा अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज या कल तक उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल सकती है। वहीं, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत कई सीनियर नेता अब तक उनसे मुलाकात कर चुके हैं। जबकि भाजपा नेता व दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि भगवंत मान को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए दबाव बनाया गया था। हम पंजाबी होने के नाते सीएम भगवंत मान के साथ खड़े हैं। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सिरसा ने कहा कि देखिए मान साहब बेचारे, उन्हें तो उनकी कुर्सी से हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया गया था। हम तो भगवंत मान के साथ खड़े हैं। उनको हटाना गलत था। इसी डर के मारे भगवंत मान अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाते हैं। हमें खुशी है कि कम से कम उनकी कुर्सी तो बची। अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों में बोलने का क्या अधिकार है। आज यह दिल्ली से हारे तो पंजाब भाग गए। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए। यह आदमी तो भगौड़ा है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल क्यों हटाना चाहते हैं? क्यों उसके पीछे पड़े हुए हैं? उसका भविष्य पंजाब के लोग तय करेंगे। 3 सितंबर को बिगड़ी थी तबीयत 2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। 5 सितंबर की शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा। वहीं, कई नेता उनसे मिले है। आठ सितंबर को उनसे हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुलाकात की थी। जबकि उसके बाद उन्होंने अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की थी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button