इमरान खान के बेटे ने मांगा पिता के जिंदा होने का सबूत, सरकार ने नेशनल असेंबली की बुलाई आपात बैठक
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में मौत की अफवाहों से देशभर में तनाव बढ़ गया है। परिवार का कहना है कि उन्हें 6 हफ्तों से मुलाकात नहीं दी जा रही, जबकि जेल प्रशासन उनकी सेहत ठीक बताता है। इमरान समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार पर हत्या की साजिश के आरोप लगा रहे हैं।
HighLights
इमरान की मौत की अफवाहों से पाक में हड़कंप
परिवार को महीनों से मुलाकात की इजाजत नहीं
बेटे ने जिंदा होने के सबूत की मांग की है
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की खबरों ने पूरे देश में तनाव बढ़ा दिया है। इमरान खान की बहनों और बेटे ने दावा किया है कि उन्हें कई हफ्तों से पूर्व पीएम से मिलने नहीं दिया जा रहा है। यह संदेह को और गहरा रहा है। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि इमरान खान सुरक्षित हैं। उनकी सेहत ठीक है।
अफगानिस्तान के एक मीडिया संस्थान ने दावा किया कि इमरान खान की अदियाला जेल में मौत हो गई है। उसके बाद पाकिस्तान में माहौल गर्म हो गया। इमरान खान पंजाब प्रांत की अदियाला जेल में बंद हैं। वह भ्रष्टाचार तथा अन्य मामलों में सजा काट रहे हैं।
जेल प्रशासन ने इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान जीवित हैं। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। सुरक्षा कारणों से कुछ मुलाकातों पर रोक लगाई गई है। वहीं इस मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि इमरान पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको फाइव स्टार होटल का खाना दिया जा रहा है। मखमल के गद्दे पर सो रहे हैं। उनकी सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बेटे कासिम खान ने जताई चिंता
इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता को 845 दिनों से अधिक जेल में रखा गया है।। पिछले डेढ़ महीने से किसी भी परिजन से संपर्क की अनुमति नहीं दी गई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद मुलाकातों पर रोक लगा दी गई है। मेरे पिता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की मांग की, जिससे इमरान खान की स्वास्थ्य की सही जानकारी मिल सके।
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम को भी नहीं मिलने दिया
खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी इमरान खान की पार्टी पीटीआई के इकलौते सीएम हैं। वह उनसे मिलने अदियाला जेल पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इस पर उन्होंने धरना दे दिया। उनका कहना था कि वह 4 करोड़ लोगों का मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उसके बाद भी सात बार उनको मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। यह कड़वाहट क्यों बढ़ाई जा रही है?
इमरान की बहनों पर पुलिस का हमला
इमरान खान की तीन बहनें नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उजमा खान बीते एक महीने से जेल के बाहर धरने पर बैठी थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन पर हमला कर लाठीचार्ज किया। पीटीआई नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या पूर्व पीएम से मुलाकात की मांग करना अपराध है?
पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहराया
मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल असेंबली की आपात बैठक बुला ली गई है। प्रदर्शन अब कई शहरों में फैल चुके हैं। इमरान खान के समर्थक मौजूदा प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर हत्या की साजिश के आरोप लगा रहे हैं।
इमरान खान के बेटे ने मांगा पिता के जिंदा होने का सबूत, सरकार ने नेशनल असेंबली की बुलाई आपात बैठक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,