पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़, 30 की मौत:मंडी में लैंडस्लाइड, मां-बेटी की जान गई; बांध टूटने से जयपुर के कई गांव डूबे- INA NEWS

पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। इसके चलते गुरुग्राम, गाजियाबाद, चंडीगढ़, नोएडा में बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार शाम 7 बजे 2 घरों के ऊपर लैंडस्लाइड हुआ। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। मां-बेटी की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में दबे पिता-बेटा समेत 3 लोगों को खोजा जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, दौसा समेत कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। दौसा के लालसोट में कच्चा बांध टूटने से जयपुर के 5 से ज्यादा गांव डूब गए। 100 से ज्यादा लोग फंसे हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… 3 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम शहरों में बारिश का डेटा
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

