देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:MP के 10 जिलों में हीटवेव, राजस्थान के 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; हरियाणा में गर्मी- INA NEWS

मौसम विभाग ने रविवार को 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन यानी, 21 मई तक दिन में लू चलेगी, जबकि रातें भी गर्म रहेंगी। राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में शनिवार को 3 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू समेत कई शहरों में पारा 43°C से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। बिहार के 38 जिलों में आज बारिश-आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50-60 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। हरियाणा में तेज गर्मी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतर जिलों में तापमान 40°C के पार रहा। भिवानी में सबसे ज्यादा 44.5°C तापमान रहा। आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 3 दिन बाद मौसम बदल सकता है। दिल्ली-NCR में शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश हुई। आंधी के कारण अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन टीन शेड उखड़ गई और सड़क पर आ गिरी। इसके अलावा कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए। मॉनसून की स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45°C तक बढ़ गया है। हमारा अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी, उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक लू चलेगी। दिल्ली में हमने येलो अलर्ट है। 20 मई के बाद और 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब का तापमान बढ़ा है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… कल के मौसम का हाल राज्यों के मौसम का हाल…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News