देश के 30 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट:ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़ा, 40°C पार पहुंचा; मानसून 4 दिन दस्तक दे सकता है- INA NEWS

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देश के 30 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 40-70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया था कि इस बार मानसून देश में तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। विभाग के मुताबिक शनिवार को ओडिशा के 16 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 42.7°C संबलपुर का रहा। भुवनेश्वर में सीजन में पहली तापमान 40°C के पार गया, यहां तापमान 40.2°C रहा। राज्य में 14 मई तक तेज गर्मी रहेगी। पश्चिम बंगाल में मिक्स मौसम रहने की संभावना है। 5 जिलों में हीटवेव की स्थिति रह सकती है, तापमान 40.0°C पार जा सकता है। 5 में तेज आंधी-बारिश का अनुमान है। दिन का तापमान 3-5°C बढ़ सकता है। यहां भी 14 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। आंध्र प्रदेश में कुछ जिलों में 14 मई 60 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है। समय से 4 दिन पहले मानसून की दस्तक संभव मानसून देश में इस बार तय समय से 4 दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2018 में 29 मई को मानसून आया था। IMD ने बताया कि 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें… अगले तीन के दिन मौसम का हाल
12 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। साथ ही हल्की बारिश या धूल भरी आंधी की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान 40°C के करीब जा सकता है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। 13 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। बारिश की स्थिति कम रहेगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40°C के करीब रह सकता है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी तापमान में 3°C-7°C बढ़ सकता है। साथ में उमस भी बढ़ेगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। 14 मई: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 38°C से 44°C के बीच रह सकता है। आंधी-बारिश और तूफान की भी आशंका है। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तापमान 40°C के करीब जा सकता है, यहां समुद्री इलाकों में उमस बढ़ेंगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News