राजस्थान समेत 4 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट:बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 19 मौतें; यूपी के चित्रकूट में आज बंद रहेंगे स्कूल- INA NEWS

मानसून मध्य भारत और राजस्थान में सबसे ज्यादा एक्टिव है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल, रायलसीमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं, उसके बाद वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोग मारे गए। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के चलते स्कूलों की पहली से 8वीं तक के बच्चों की 18 जुलाई को छुट्‌टी घोषित कर दी है। उधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश की वजह से बुधवार को अमरनाथ यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड हुआ। गांदरबल जिले में बालटाल रूट पर हुए भूस्खलन में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इसके बाद यात्रा दिनभर के लिए रोक दी गई। राज्यों में मौसम की तस्वीरें… हिमाचल में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, NH-707 बंद, 9 जिलों में बाढ़ की चेतावनी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई। सिरमौर के लोहरा इलाके में भूस्खलन के कारण NH-707 ब्लॉक हो गया। मौसम विभाग ने 9 जिलों के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है। राज्य भारी बारिश से जूझ रहा है, जिसके कारण कई भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई है। 20 जून से अब तक राज्य को 1,220 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। NH समेत 170 सड़कें अभी भी बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग 30 घंटे से ज्यादा समय से बंद है और इसे अभी तक वाहनों के आवागमन के लिए बहाल नहीं किया जा सका है क्योंकि पहाड़ से गिरता मलबा सड़क साफ करने के काम में दिक्कत दे रहा है। इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में अबतक 31 बार अचानक बाढ़ आ चुकी है। 22 जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। जबकि 19 जगह भूस्खलन हुए हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button