देश – जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने कायराना हरकत, छुट्टी पर आए टेरिटोरियल आर्मी जवान को मारी गोली #INA

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादी अपनी कायराना हरकतों को अंजाम देने लगे हैं. गुरुवार को भी उन्होंने एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया. इस बार आतंकियों ने टेरिटोरियल आर्मी जवान पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सेना का जवान छुट्टी पर अवंतीपोरा के त्राल स्थित अपने घर आया था. तभी गुरुवार को आतंकियों ने जवान को गोली मार दी.

जिससे जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान मुश्ताक अहमद सोफी को पैर में गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. बता दें कि पिछले कुछ महीनों ने आतंकवादियों ने इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है.

अक्टूबर में श्रमिकों के शिविर पर किया था हमला

अक्टूबर में ही आतंकियों ने घाटी में एक सुरंग के निर्माण कार्य में लगी कंपनी के श्रमिकों के शिविर पर हमला कर दिया था. जिसमें 6 प्रवासी श्रमिकों समेत 7 लोगों की मौत हुई थी. उसके बाद आतंकियों ने एक और प्रवासी मजदूर पर हमला किया था.


[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button