Political – ‘सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र का संकट..’, टीवी9 के मंच से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने अपनी पार्टी पर भी उठा दिए सवाल- #INA

आरजेडी नेता सुधाकर सिंह
टीवी 9 डिजिटल बिहार बैठक का आरजेडी के नेता सुधाकर सिंह भी हिस्से बने हैं. इस मौके पर बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने पार्टी की रणनीति को लेकर बात की. सुधाकर सिंह ने कहा, सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र का संकट है. इसकी पीड़ा आरजेडी में भी है. लेकिन, एक मामले में आरजेडी बाकी दलों से उदार है कि अगर आप हमारी पार्टी में कोई बात रखते हैं, कोई नेता कोई विचार रखता है तो उसको मना नहीं किया जाता है. इस आधार पर हमारी पार्टी से निष्कासन नहीं होता है. यह हमारा आंतरिक लोकतंत्र है कि हम बोलने की आजादी देते हैं.
उन्होंने कहा, बिहार पांचों साल चुनाव के मूड में रहता है. बिहार चुनाव की चर्चा पूरे देश में है. 2020 की चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम कुछ सीट से कुछ वोट से पिछड़ गए थे. उन्होंने वोटर लिस्ट रीविजन (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार भी चुनाव आयोग ने नए तरीके का षणयंत्र रचा है. कौन वोटर लिस्ट में रहेगा, कौन नहीं रहेगा यह आज तक नहीं पता है. चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा.
2020 के चुनाव को लेकर की बात
2020 के चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा हम 1-2 प्रतिशत से ही चुनाव हारते हैं या जीतते हैं. इसीलिए बीजेपी के लगातार सर्वे एजेंसी स्टडी कर रही होती है कि कितना प्रतिशत वोट शेयर हम मैनेज कर लेंगे तो चुनाव हम जीत जाएंगे. अब यह SIR में वो 20 प्रतिशत वोट काटना चाहते थे. खुद चुनाव आयोग कह रहा था कि हम 20 प्रतिशत लोगों को बिहार की मतदाता सूची से बाहर कर देना चाहते थे. 8 प्रतिशत पर अभी रुका हुआ है. वोटर लिस्ट रीविजन में आधार कार्ड को लेकर उन्होंने कहा, मतदाता सूची में आधार कार्ड क्यों इस्तेमाल नहीं हो सकता इसका सही जवाब चुनाव आयोग के पास नहीं है.
SIR को लेकर क्या कहा?
सुधाकर सिंह ने आधार कार्ड को लेकर कहा, बिहार के अंदर 13 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है और वोटर लिस्ट में 8 करोड़ लोग है. जन्म से ही आधार कार्ड बनता है. लेकिन, वोटर कार्ड 18 साल की उम्र के बाद बनता है. यही वजह है कि आधार कार्ड बहुत ज्यादा है. साथ ही उन्होंने कहा, तीन जगह आधार कार्ड नहीं बन सकता है. साथ ही उन्होंने कहा, वोटर लिस्ट में से डुप्लीकेट वोटर निकालने का तरीका आधार कार्ड है.
साथ ही उन्होंने कहा, हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रिश्ते हैं.
क्या RJD में घुटन महसूस हो रही है?
सुधाकर सिंह ने इस सवाल के जवाब में कहा, आपका यह आरोप सही नहीं है. पार्टी में लालू प्रसाद जी सुबह 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक लगातार लोगों से मिलते हैं. तेजस्वी जी के पास थोड़ा वक्त लगता है क्योंकि वो वर्किंग लीडर हैं. इसीलिए वक्त लगता है. रामगण के उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा, आरजेडी और सभी नेता का सहयोग था.
सीट-शेयरिंग को लेकर क्या कहा?
सीएम फेस को लेकर उनसे पूछा गया कि कांग्रेस क्यों नहीं कहती है कि तेजस्वी यादव सीएम चेहरा हैं. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, क्या कांग्रेस ने कहा कि हम दूसरा मुख्यमंत्री बनाएंगे. जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी उस शाम को आपके इन सारे सवालों के जवाब दे दिए जाएंगे. सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, सीट तो सबको चाहिए. ऐसा नहीं है कि बिना सीट के कोई हमारा सहयोगी बनेगा. लेकिन, 243 की संख्या में ही सबको हमें एडजस्ट करना है.
“RJD 243 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है”
मुकेश साहनी को लेकर उन्होंने कहा, हमें अपने सहयोगी दलों पर 100 प्रतिशत भरोसा है. लेकिन, कौन कहा जा रहा है इस पर हम कोई दावा नहीं करते. सभी एक साथ चुनाव लड़ेंगे. सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा, पहली बार हम ने रणनीति बदल दी है. हम पहली बार संयुक्त रूप से 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हम 243 में एक-एक सीट को देखेंगे. हम लोग चुनाव लड़ेंगे जीतने के लिए और जिताएंगे भी. उन्होंने आगे कहा, आरजेडी 243 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है. हम लोग हर हाल में चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं. हम हर सीट जीतने के लिए लड़ रहे हैं. हम सहयोगी दल की मदद जरूर ले रहे हैं. लेकिन, हम इससे ज्यादा उनकी मदद भी करेंगे.
आरजेडी नेता सुधाकर सिंह से पूछा गया कि आप पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को साथ लेकर क्यों नहीं चल पाते? इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा, यह सवाल तो आपको कांग्रेस को करना चाहिए. हम सिर्फ संख्या तय करते हैं कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, वो किसको चुनाव लड़ाएंगे यह पार्टियां तय करेंगी.
‘सभी दलों में आंतरिक लोकतंत्र का संकट..’, टीवी9 के मंच से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने अपनी पार्टी पर भी उठा दिए सवाल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










