असम में राहुल बोले- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री:कानून उन्हें जेल में डालेगा; बंगाल में TMC-BJP की एकदूसरे के खिलाफ EC से शिकायत- INA NEWS

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… 5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News