बांग्लादेश में Sheikh Hasina को मिलेगी सजा या होंगी बरी? ICT जज पढ़ रहे 400 पन्नों का आदेश
बांग्लादेश की राजनीति में हलचल बढ़ाते हुए आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Bangladesh Former PM Sheikh Hasina) के खिलाफ बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाने वाला है। उन पर हत्या और साजिश सहित पांच गंभीर आरोप हैं, जिनके लिए फांसी तक की मांग की गई है। 23 अक्टूबर को सुनवाई समाप्त होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
HighLights
शेख हसीना पर पांच गंभीर आरोप दर्ज हैं।
ICT जज 400 पन्नों का फैसला पढ़ रहे।
आरोपों पर फांसी की मांग की गई है।
डिजिटल डेस्क: बांग्लादेश की अदालत आज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Bangladesh Former PM Sheikh Hasina) के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाने जा रही है। उन पर हत्या और साजिश समेत पांच गंभीर आरोप दर्ज हैं, जिनके आधार पर उनके लिए फांसी की सजा की मांग की गई है। 23 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) के जजों ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब न्यायाधीश लगभग 400 पन्नों के इस फैसले को पढ़ना शुरू कर चुके हैं।
#WATCH | Dhaka, Bangladesh | Visuals from outside the International Crimes Tribunal (ICT) ahead of the announcement of the verdict in the case accusing ousted Prime Minister Sheikh Hasina, former home minister Asaduzzaman Khan Kamal, and former Inspector General of Police… pic.twitter.com/os5ByqTkgy
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) द्वारा तैयार यह फैसला छह हिस्सों में विभाजित है। आज ही अदालत यह निर्णय स्पष्ट करेगी कि शेख हसीना पर लगे आरोपों के आधार पर उन्हें सजा दी जाएगी या वे बरी होंगी। सुनवाई के दौरान हत्या और साजिश से जुड़े गंभीर बिंदुओं पर विस्तृत बहस की गई थी, और अब पूरे देश की निगाहें इस फैसले पर टिकी हुई हैं।
मुझे फर्क नहीं पड़ता। यह जिंदगी अल्लाह ने दी है और वही वापस ले लेंगे। आवामी लीग जमीन से उठी है। यह आसान नहीं होता है। मुझे बांग्लादेश के लोगों पर पूरा विश्वास है। वो इस भ्रष्टाचारी, उग्रवादी और हत्यारे यूनुस समेत उसके सहयोगियों को उखाड़ फेंकेंगे। लोग न्याय जरूर करेंगे।
-पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना
(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)
बांग्लादेश में Sheikh Hasina को मिलेगी सजा या होंगी बरी? ICT जज पढ़ रहे 400 पन्नों का आदेश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,