भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में 401kg गांजा के साथ राजस्थान के 3 तस्कर गिरफ्तार, विशाखापट्टनम से नारियल में छिपाकर ले जा रहे थे- INA NEWS

तेलंगाना की एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एन्फोर्समेंट (EAGLE) ने बुधवार को हैदराबाद में पेड्डा अंबरपेट स्थित रामोजी फिल्म सिटी के पास राजस्थान के तीन ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 401 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया। EAGLE के अनुसार, तीन और आरोपी फिलहाल फरार हैं। वे ट्रक में गांजा छिपाकर विशाखापट्टनम से राजस्थान जा रहे थे। उन्होंने नारियल के ढेर में गांजा छिपा रखा था। राजस्थान में एक सप्लायर को गांजा की डिलीवरी करनी थी। छह आरोपियों की पहचान छोटू नारायण लाल नाइक, पुष्कर राज नाइक, किशन लाल नायक, श्रीधर, आशु और परमेश्वर के रूप में हुई है। इनमें श्रीधर, आशु और परमेश्वर फरार हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर को होगा। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन का दूसरा एयरपोर्ट होगा। यह प्रोजेक्ट पांच फेज में तैयार किया जा रहा है। एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद हर साल 9 करोड़ पैसेंजर और 32 लाख मीट्रिक टन कार्गो संभाल सकेगा। इससे यह एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब्स में शामिल हो जाएगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button