सीजी- Raipur: एक्शन में आबकारी विभाग; चार ठिकानों पर छापा मारकर जब्त की हरियाणा की शराब, चार को भेजा जेल – INA

Raipur: एक्शन में आबकारी विभाग; चार ठिकानों पर छापा मारकर जब्त की हरियाणा की शराब, चार को भेजा जेल

.

loader





Raipur News: आबकारी विभाग ने आज रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग फर्मों में छापा मारकर हरियाणा शराब जब्त की। हरियाणा की कुल 97.46 लीटर शराब जब्त कर चार आरोपियों को जेल भेजा। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के आधिपत्य से कुल 55.28 लीटर विदेशी मदिरा जिसमें हरियाणा राज्य में विक्रय के लिये जैग़रमास्टर , ग्लैनलेविट, जॉनी वाकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोडका, सिल्वर पैटरॉन टेकीला शामिल हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ बेचने के लिये  लेबल लगी वाइन जैकब क्रीक , सुला, बीयर कोरोना जैसी प्रीमियम ब्रांड की विदेशी मदिरा जब्त की। अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव जम्मू व्हिस्की जब्त की। जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देसी मदिरा मसाला जब्त की । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव शोले मसाला, 6 पाव बेस्ट्रो,5 बोतल हेवर्ड्स 5000 बियर जप्त कर प्रकरण कायम किया गया । इन कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।


Credit By Amar Ujala

Back to top button