दिल्ली में कॉलेज चीफ पर यौन शोषण का आरोप:17 छात्राएं बोलीं- अश्लील मैसेज भेजे, जबरन छूता था; फैकल्टी कहतीं- उसकी बात मानो- INA NEWS

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व चीफ स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने उसपर पर गंदी भाषा इस्तेमाल करने, अश्लील मैसेज करने और जबरन छूने का आरोप लगाया है। सभी छात्राएं इंस्टीट्यूट में EWS स्कॉलरशिप के तहत PGDM (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) कर रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और अन्य कर्मचारी उनसे आरोपी की बातें मानने के लिए उकसाती और दबाव डालती थी। चैतन्यानंद के खिलाफ 4 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। 9 अगस्त को उसे पद से हटा दिया गया। अभी वह फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को यूपी के आगरा के पास उसकी लोकेशन मिली है। पुलिस ने उसकी एक वोल्वो कार भी जब्त की है, जिसपर वह फर्जी यूनाइटेड नेशन (39 UN 1) का नंबर प्लेट लगाकर घूमता था।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button