हिमाचल में 2 दिन में 4 जगह बादल फटा:घर-गाड़ियां मलबे में दबीं, UP के 20 जिलों में बाढ़; आज MP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। राज्य भर में 550 सड़कें बंद पड़ी हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों गाड़ियां बह गईं।​​​​ उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार समेत 24 राज्यों में यलो अलर्ट है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… देशभर में गुरुवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button