कुलगाम में दो जवान शहीद, अब तक 3 आतंकी ढेर:1 अगस्त से जारी ऑपरेशन अखल का आज नौवां दिन- INA NEWS

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। 1 अगस्त से जारी ऑपरेशन का आज नौवां दिन है। अब तक 3 आतंकी मारे जा चुके हैं। शुक्रवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हो रही थी। इसमें चार जवान घायल हुए थे। दो जवान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए। 2 अगस्त की सुबह भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। एक आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई थी, जो सी-कैटेगरी का आतंकी था। हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद हुआ है। ‘ऑपरेशन अखल’ को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की एक अधिकारी ने बताया था कि इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त की शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की थी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। जंगल में कुल कितने आतंकी छिपे हैं, इसका आंकड़ा साफ नहीं है। 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत, लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को मारा था। 31 जुलाई को पुंछ में LoC के पास दो और आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे। 14 लोकल आतंकियों में 7 मारे गए, अब 7 की तलाश
सुरक्षाबलों ने जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उनमें से अब तक 7 मारे जा चुके हैं। हारिस नजीर को छोड़कर, बाकी के 6 आतंकी मई में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे। शोपियां में 13 मई को ढेर किए गए आतंकियों के नाम शाहिद कुट्टे, अदनान शाफी, अहसान उल हक शेख थे। 15 मई को पुलवामा एनकाउंटर में आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट और आसिफ अहमद शेख मारा गया था। 28 जुलाई को पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को मारा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव के अगले दिन, 29 जुलाई को पहलगाम हमले के आतंकियों के मारे जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को इन्हें मार गिराया गया। इनके नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान हैं। ये तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। शाह ने बताया, ‘पाकिस्तानी वोटर ID-चॉकलेट से पहलगाम के आतंकियों की पहचान की। हमले के दिन प्लानिंग की, 3 महीने ट्रैक किया फिर घेरकर मारा। हमारे पास इसके सबूत भी हैं।’ उन्होंने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… ……………………………… पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अखिलेश बोले- सरकार बताए, जिन एयरक्राफ्ट की नींबू-मिर्च लगाकर पूजा की गई थी, वे कितने उड़े थे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताए कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश है। हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से हैं।उन्होंने केंद्र से पूछा- जिन एयरक्राफ्ट की नींबू और मिर्च लगाकर जिनकी पूजा की गई थी, वे एयरक्राफ्ट कितने उड़े थे? पूरी खबर पढ़ें… 99 दिन बाद मारे गए पहलगाम हमले के 3 आतंकी: कहां से आए, 13 मिनट में किए 26 कत्ल; हमले की पूरी कहानी कश्मीर की हरी-भरी बायसरन घाटी, उसकी खूबसूरती को निहारते टूरिस्ट के बीच गोलियां, चीखें और 26 कत्ल…22 अप्रैल को पहलगाम में तीन आतंकी आए और हमेशा का दर्द देकर चले गए। अब हमले के तीन महीने बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इस स्टोरी में पढ़िए, देखिए और सुनिए पहलगाम हमले की पूरी कहानी…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



