कुरुक्षेत्र में ट्रेन से गिरकर चप्पल सप्लायर की मौत:मां से मिलने जाना था दिल्ली; पटियाला का रहने वाला, ट्रैक पर पड़ा मिला शव- INA NEWS

कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बीती रात एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर गई और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की। जेब से मिले आधार कार्ड और वोटर कार्ड से उसकी पहचान हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (54) के रूप में हुई। राजेंद्र पंजाब के पटियाला में जजिया मोहल्ला में रहता था। राजेंद्र कुमार जूते-चप्पल सप्लाई करने का काम करता था।​​​​​​​​​​​​​​ कल राजेंद्र कुमार अपनी मां से मिलने के लिए दिल्ली जा रहा था। लोको पायलेट से मिली सूचना GRP थाना कुरुक्षेत्र के एसआई कमल राणा ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट से ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में राजेंद्र की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से होनी लग रही है। राजेंद्र की जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर से उसके बारे में जानकारी मिल गई थी। ये मोबाइल नंबर उसकी बहन का था। परिजनों को सूचित किया राजेंद्र के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर परिजनों को सूचित कर दिया है। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान के आधार पर होगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button