Nation- आठवीं में गर्लफ्रेंड, 10वीं में बॉयफ्रेंड… फोन पर बात करते हुए हो गया झगड़ा; दोनों ने कर ली खुदकुशी- #NA

झारखंड के गुमला जिले में प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए मामूली विवाद के बाद नाबालिग जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया. युवक-युवती ने अलग-अलग स्थान पर फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका की शव अलग-अलग स्थान से बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र का उसी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा के साथ प्रेम-प्रसंग था. इसी बीच शुक्रवार को दोनों प्रेमी जोड़ों के बीच मोबाइल फोन पर बातें हो रही थीं.

फोन पर हुआ था विवाद

फोन पर बात करने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा की प्रेमिका ने पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिर इस घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर उसके कथित प्रेमी ने भी आत्महत्या कर ली. लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को विशनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

प्रेम प्रसंग में नाबालिग जोड़ों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर बिशनपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है. नाबालिग प्रेमी जोड़ों के द्वारा आत्महत्या जैसे बड़े कदम उठाए जाने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

हालांकि, प्रेमी जोड़ों के द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह कोई पहली वारदात नहीं है. गुमला जिला की घटना से महज 1 महीने पूर्व 6 अगस्त 2025 को पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा के पोकलाबेड़ा जंगल में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दोनों के शव एक पेड़ से झूलते मिले थे.

आठवीं में गर्लफ्रेंड, 10वीं में बॉयफ्रेंड… फोन पर बात करते हुए हो गया झगड़ा; दोनों ने कर ली खुदकुशी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button