Nation- पटना में बदमाशों ने ASP से मोबाइल छीना, विरोध जताया तो रेलवे ट्रैक पर धक्का दिया… हुए बेहोश; टूटा हाथ- #NA

पटना में पुलिस अफसर का मोबाइल छीना
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले का अंदाजा इसी घटना से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी तक को नहीं बख्शा. मामला 20 सितंबर की रात फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन का है, जहां बदमाशों ने बिहार मिलिट्री पुलिस में तैनात एडिशनल एसपी प्रेमचंद सिंह से मोबाइल छीन लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें रेलवे ट्रैक पर धक्का दे दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है.
20 सितंबर की रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर टहल रहे थे. तभी दो बदमाश उनके पास पहुंचे और अचानक मोबाइल छीनकर भागने लगे. एएसपी ने साहस दिखाते हुए उनमें से एक को पकड़ लिया, लेकिन तभी दोनों अपराधियों ने मिलकर उन्हें रेलवे पटरी पर जोर से धक्का दे दिया. पटरी पर गिरते ही वह बेहोश हो गए और गंभीर चोटें आईं.
बाएं हाथ की हड्डी टूट गई
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद यात्रियों ने उन्हें उठाया और नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है. होश में आने के बाद 22 सितंबर को उन्होंने आईजीआईएमएस स्थित TOP कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया. इसी बयान के आधार पर 23 सितंबर को पटना जंक्शन रेल थाना में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की है.
कैमूर के रहने वाले हैं अफसर
रेल पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा. एडिशनल एसपी प्रेमचंद सिंह मूल रूप से कैमूर जिले के निवासी हैं. उनकी पत्नी भी पटना में ही दरोगा के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में सरदार पटेल भवन में तैनात हैं.
रेल एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टीम को आरोपियों की तलाश में भेजा गया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही इस वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.
पटना में बदमाशों ने ASP से मोबाइल छीना, विरोध जताया तो रेलवे ट्रैक पर धक्का दिया… हुए बेहोश; टूटा हाथ
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



