पंजाब-हरियाणा में अगले 36 घंटे बारिश का अलर्ट:केदारनाथ-बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी; राजस्थान में तापमान 12° तक गिरा- INA NEWS

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी इन राज्यों में अगले 36 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और फिरोजपुर में बारिश होगी। हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल और हिसार सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 तारीख के आसपास मौसम साफ हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर और उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में पहली बर्फबारी हुई। IMD के मुताबिक अगले 2 दिन तक ऊंची पहाड़ियों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में सोमवार दोपहर बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इससे तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है। रोज 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देशभर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button