पंजाब में मनीष सिसोदिया के पुराने नंबर से की ठगी:खुद को पीए बताकर मंत्रियों-अफसरों से पैसे मांगे; पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार- INA NEWS

पंजाब की पटियाला पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का पुराना फोन नंबर सक्रिय कर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है।वह खुद को सिसोदिया का पीए बताता था और नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से पैसे मांगता था। आरोपी की पहचान आरोपी की पहचान धारूहेड़ा रेवाड़ी निवासी जय कृष्ण भारद्वाज के रूप में में हुई। पुलिस का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह है। जल्दी ही अन्य आरोपी भी काबू किए जाएंगे। कंपनी से मिली भुगत कर नंबर चालू करवाया पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मनीष सिसोदिया का पुराना बंद हुआ मोबाइल नंबर मोबाइल कंपनी में मिलीभगत कर दोबारा एक्टिवेट करवाया था। इसके बाद उसने अपना यह खेल शुरू किया था। अब पुलिस आरोपी को पकड़ पूछताछ कर रही है। साथ ही उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने कितने लोगों को ठगा है। पहले सीबीआई अफसर बनकर करता था ठगी पुलिस मुताबिक यह बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड है। आरोपी पहले भी CBI अफसर बनकर ठगी कर चुका है। पुलिस मुताबिक आरोपी से किसी दूसरे केस में पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा हुआ है। हालांकि यह अपनी तरह का नया फ्रॉड है। इससे पहले मोहाली में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी का पीए बनाकर ठगी का मामला सामने आया था। उस व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा था। वह लोगों को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगता था।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



