Sport : क्रिकेट में अब नो बॉल पर भी होगी कैच की जांच, ICC ने बदल दिए 8 नियम, टीमों की मनमानी होगी बंद #INA

Cricket Rule Change: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि ICC ने क्रिकेट के 8 नियमों में बदलाव किया है. वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के बाद इन नियमों में बदलाव हुआ है. टेस्ट में ये नियम लागू हो चुका है. वहीं व्हाइट बॉल फार्मेट से जुड़े नियम 2 जुलाई से लागू होंगे.

ये हैं ICC के 8 नए नियम: 

1- नो बॉल पर भी होगी कैच की जांच

क्रिकेट में जब पहले नो बॉल दी जाती थी, तो कैच सही है या नहीं, इसकी जांच नहीं होती थी. लेकिन अब नो बॉल के बाद भी कैच को चेक किया जाएगा. अगर कैच सही रहा तो, बल्लेबाजी वाली टीम को सिर्फ 1 रन मिलेगा. वहीं अगर कैच सही नहीं लिया गया है तो जितने रन उस गेंद पर बनाएंगे वो सब गिनें जाएंगे.

2- सलाइवा नियमों को लेकर भी हुआ बदलाव

गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल करना अभी भी बैन है. हालांकि टीमें बार-बार लार लगाकर गेंद चेंज करवाने का प्रयास करती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब अंपायर आखिरी फैसला लेंगे कि गेंद को बदलना चाहिए या नहीं. अगर कोई टीम जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करती है तो 5 रन की पेनाल्टी मिलती है.

3- टेस्ट क्रिकेट में लाया गया स्टॉप क्लाक नियम

व्हाइट बॉल फॉर्मेट के बाद अब ICC ने टेस्ट मैचों में भी स्टॉप क्लॉक लागू कर दिया है. अब फील्डिंग टीम को ओवर खत्म होने के 60 सेकेंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो, अंपायर्स पहले दो वार्निंग्स देंगे. इसके बाद हर बार 5 रन की पेनाल्टी गेंदबाजी वाली टीम पर लगेगी. 80 ओवर के बाद वार्निंग्स को रीसेट कर दिया जाएगा.

4- वनडे में 35 ओवर के बाद सिर्फ एक गेंद का होगा इस्तेमाल

पहले वनडे क्रिकेट में एक टीम 25-25 ओवर में 2 गेंद इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब 2 जुलाई से वनडे में 35 ओवर के बाद टीम को एक ही गेंद का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी.

5- कैच को लेकर बड़ा बदलाव

इस नए नियम के तहत अब कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर हवा में उछलते हुए गेंद को सिर्फ एक बार टच कर सकता है. अगर कोई फील्डर हवा में रहते गेंद को बाउंड्री के अंदर धकेलता है तो वह बाउंड्री के भीतर आकर कैच लेता है तभी उसे लीगल माना जाएगा.

6- दो तरीके से आउट के लिए बल्लेबाज के खिलाफ अपील पर भी नियम

ICC के इस नियम के तहत अगर बल्लेबाज के खिलाफ LBW और रन आउट की अपील हुई हैं, तो टीवी अंपायर पहले LBW की जांच करेगा. क्योंकि ये पहला हुआ है और अगर बल्लेबाज आउट है, तो गेंद वहीं डेड हो जाएगी. 

7- DRS के नियमों में बदलाव

आईसीसी ने DRS नियम में भी बदलाव किए हैं, अगर बल्लेबाज को कैच आउट दिया गया और रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद पैड से लगी है तो अब थर्ड अंपायर LBW की भी जांच करेगा. इस दौरान अगर बॉल-ट्रैकिंग में “अंपायर्स कॉल” आता है तो बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाएगा.

8- शॉर्ट रन लेने पर लगेगा जुर्माना

वहीं अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है, तो बैटिंग टीम पर 5 रन की पेनाल्टी लगेगी. साथ ही कौन-सा बल्लेबाज स्ट्राइक लेगा, ये फैसला भी फील्डिंग टीम ओर अंपायर्स करेंगे.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: मैदान के बाहर ऋषभ पंत का दिखा अतरंगी अंदाज, शुभमन गिल-सिराज और ध्रुव जुरेल भी गैंग में हुए शामिल

यह भी पढ़ें:  खत्म हो जाएगा दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्खिया का करियर? मैदान पर लौटना हुआ मुश्किल

क्रिकेट में अब नो बॉल पर भी होगी कैच की जांच, ICC ने बदल दिए 8 नियम, टीमों की मनमानी होगी बंद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button