Sport : IND vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने दोहराई अपनी गलती, 224 पर ही सिमट गई पूरी टीम #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी इकाई एक बार फिर फ्लॉप रही और पूरी टीम महज 224 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने पहले दिन 204/6 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया ऑलआउट हो गई.
भारत ने पहली पारी में बनाए 224 रन
ओवल टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक भारत का स्कोर 204/6 था. करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर सेट थे और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर बनाएंगे और भारतीय स्कोरबोर्ड को चलाएंगे. मगर, इंग्लिश गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया. सबसे पहले तो जोश टंग ने नायर को 57(109) रन पर चलता किया.
फिर अगले ही ओवर में सुंदर भी 26(55) रन पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर ही आउट हुए. इस तरहह भारत ने पहली पारी में 69.4 ओवर बल्लेबाजी की और 224 रन बोर्ड पर लगाए.
Innings Break!
Karun Nair top-scores with 57(109) as #TeamIndia post 2⃣2⃣4⃣ in the first innings at the Oval.
Scorecard ▶️ https://t.co/Tc2xpWNayE#ENGvIND pic.twitter.com/L7BjTjtpb4
— BCCI (@BCCI) August 1, 2025
Gus Atkinson ने लिए फाइव विकेट हॉल
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और बड़ा स्कोर बनाने से रोका. इस दौरान Gus Atkinson ने फाइव विकेट हॉल लिया. वहीं, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट चटकाए. इस तरह इंग्लैंड के गेंदबाज भारत को 224 रन पर रोकने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: LIVE मैच में हुई गड़बड़, हां-हां ना-ना करते-करते RUN-OUT हो गए शुभमन गिल, वीडियो वायरल
IND vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने दोहराई अपनी गलती, 224 पर ही सिमट गई पूरी टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












