Sport : IPL 2025 में 9 बल्लेबाज 90s के स्कोर पर लौटे पवेलियन, नहीं पूरा कर सके शतक, लिस्ट में शामिल 2 कप्तान #INA

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 बहुत ही रोमांचित रहा, जहां खूब छक्के-चौके लगे. पूरे सीजन में 9 बल्लेबाजों ने शतक लगाकर अपनी-अपनी टीम के लिए अहम पारियां खेलीं. लेकिन, इस आर्टिकल में हम आपको उन 9 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आईपीएल 2025 में 90s के स्कोर पर वापस लौटे. इस लिस्ट में एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसके साथ इस सीजन एक नहीं बल्कि 2-2 बार ऐसा हुआ.

शुभमन गिल

IPL 2025 में शुभमन गिल एक बार नहीं बल्कि 2 बार 90s के स्कोर पर वापस लौटे. वह आईपीएल 2025 में 2 बार 90s के स्कोर पर पवेलियन लौटने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में गिल 90 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे, तो वहीं दिल्ली कैपिीटल्स के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में वह 93 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे थे.

श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है, क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 97 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे. हैरानी की बात ये रही कि आखिरी ओवर में अय्यर शतक से सिर्फ 3 रन दूर थे, मगर उन्होंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा और सामने वाले बल्लेबाज ने टीम को जीत दिला दी थी.

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी इस लिस्ट में शुमार हैं. धर्मशाला में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में प्रभसिमरन ने 91 रन की पारी खेली थी और शतक से चूक गए थे. 

केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में एक शतक लगाया. उन्होंने गुजरात के खिलाफ 112 रन की नाबाद पारी खेली. मगर, वह इस सीजन एक बार 90s स्कोर पर भी पवेलियन लौटे, जिसके चलते उनका नाम भी इस लिस्ट में शुमार है.

जोस बटलर

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 97* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. भले ही वह उस मैच में शतक ना लगा सके हो, लेकिन खिलाड़ी ने अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई थी.

रियान पराग

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार क्रिकेटर रियान पराग भी एक बार 90s के स्कोर पर पवेलियन लौटे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पराग ने 95 रनों की पारी खेली, मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

ईशान किशन

आईपीएल 2025 में शतक के साथ पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 94 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, उनकी ये पारी ना तो शतक में बदल पाई और ना ही अपनी टीम को जीत दिला सकी.

आयुष म्हात्रे

17 साल के आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2025 की सबसे बड़ी खोज रहे. म्हात्रे ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम मेंे 94 रन की एक शानदार पारी खेली. भले ही युवा खिलाड़ी अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गया हो, लेकिन वह सभी का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रहे थे.

क्विंटन डी कॉक

IPL 2025 में 90s स्कोर पर पवेलियन लौटने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम भी शामिल है. डी कॉक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: RR ने शेयर किया Vaibhav Suryavanshi के 190 रन की पारी का शानदार वीडियो, शॉट्स जीत लेंगे आपका दिल

IPL 2025 में 9 बल्लेबाज 90s के स्कोर पर लौटे पवेलियन, नहीं पूरा कर सके शतक, लिस्ट में शामिल 2 कप्तान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button