Sport : IPL 2025 में प्रियांश आर्या का धमाकेदार प्रदर्शन, 500 रनों तक पहुंचने से महज इतने रन दूर 23 वर्षीय युवा #INA

IPL 2025: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला बेहद धमाकेदार रहा. इस मैच में पंजाब की टीम 7 विकेटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अर्धशतकीय पारी खेली. यही वजह है कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने बड़ी आसानी से 9 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया. प्रियांश के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण बेहद शानदार रहा है.
प्रियांश आर्या का जलवा
सोमवार 26 मई को जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी. मुंबई ने पहले खेलकर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब की शुरुआत ताबड़तोड़ रही. पारी की शुरुआत करने आए प्रियांश आर्या ने 62 रन ठोके.
उनकी ये धुआंधार पारी महज 35 गेंदों पर आई. इस दौरान प्रियांश के बल्ले से 9 चौके व दो छक्के आए. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 177.14 का रहा. लेफ्ट हैंड बैटर ने करीब 72 मिनट बल्लेबाजी की.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘हमें कीमत चुकानी पड़ी’, हार के बाद छलका हार्दिक पांड्या का दर्द, बताया किसकी वजह से हारे
500 रनों के करीब पहुंचे
आईपीएल 2025 कई सारे युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा गुजरा है. जिसमें प्रियांश आर्या का भी नाम शामिल है. दिल्ली के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कुल 14 मुकाबले खेले हैं. जिसकी इतनी ही पारियों में उन्होंने 424 रन ठोके हैं.
इस दौरान उनका औसत 30.29 का रहा है. प्रियांश ने इस सीजन एक शतक व दो अर्धशतक लगाए हैं. 103 उनका सर्वोच्च स्कोर है. युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 183.52 का रहा है. वह अब तक 48 चौके व 24 चौके लगा चुके हैं. 500 रनों का आंकड़ा छूने से वह केवल 76 रन दूर हैं.
ऑक्शन में महंगे बिके थे
प्रियांश आर्या आईपीएल 2025 की एक शानदार खोज हैं. उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा था. इस फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ी पर 3.80 करोड़ की भारी भरकम बोली लगाई थी. तब पंजाब के इस फैसले पर काफी सवाल उठे थे. एक 23 साल के अनकैप्ड प्लेयर को इतने पैसे में खरीदने के फैसले को कई लोग गलत बता रहे थे. हालांकि प्रियांश ने अपने शानदार प्रदर्शन से उन तमाम आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘उनपर भरोसा करता हूं’, श्रेयस अय्यर ने पोंटिंग की तारीफों के बांधे पुल, मुंबई के खिलाफ जीत के बाद दिया ये बयान
IPL 2025 में प्रियांश आर्या का धमाकेदार प्रदर्शन, 500 रनों तक पहुंचने से महज इतने रन दूर 23 वर्षीय युवा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












