Sport : IPL 2025: क्वालीफायर-2 में सिर्फ 4 प्लेयर्स ने जड़ा है शतक, 11 साल पहले पंजाब के खिलाड़ी ने किया था ये कारनामा #INA

IPL 2025: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Punjab Kings vs Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. दोनों टीमें 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैच में जो जितेगा वो फाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल के क्वलीफायर-2 में अब तक कितने बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं. 

मुरली विजय

IPL इतिहास में क्वलीफायर-2 में अब तक 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है. आईपीएल 2012 के क्वलीफायर-2 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मुरली विजय ने शतक जड़ा था. उन्होंने 58 गेंदों में कुल 113 रन बनाए थे, जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल रहे, जिसके बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK ने इस मैच को 86 रनों से जीत लिया था.

वीरेंद्र सहवाग

इसके बाद आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए क्वलीफायर-2 में विरेंद्र सहवाग ने शतक जड़ा था. सहवाग ने 58 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे थे. पंजाब ने इस मैच में चेन्नई को हराया था. 

जोस बटलर

IPL 2022 का RCB के खिलाफ क्वालीफायर-2 के मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोस बटलर ने शतक जड़ा था. बटलर ने इस मैच में 60 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए थे. राजस्थान ने इस मैच में RCB को 7 विकेट से हराया था.

शुभमन गिल

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा क्वलीफायर मुकाबला खेला गया था. इस मैच में गुजरात की ओर से खेलते हुए शुभमन गिल ने शतक लगाया था. गिल 60 गेंदों में 129 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे थे. गुजरात ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया था. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचती है मुंबई तो ट्रॉफी उसका! MI के क्वलीफायर-2 का रिकॉर्ड देख समझ जाएंगे आप

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: जस्सी जैसा कोई नहीं, सिर्फ इतने मैचों में ही पर्पल कैप की रेस में शामिल हुए बुमराह, सबसे कम इकॉनामी से की बॉलिंग

IPL 2025: क्वालीफायर-2 में सिर्फ 4 प्लेयर्स ने जड़ा है शतक, 11 साल पहले पंजाब के खिलाड़ी ने किया था ये कारनामा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button