Sport : IPL 2026 में ये 2 फ्रेंचाइजी बदल सकती हैं अपने कप्तान, एक को तो मजबूरी में सौंपी थी कमान #INA


IPL 2026: आईपीएल 2025 खत्म हो चुका है और अब सभी टीमों ने अगले सीजन यानि आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी होंगी. इस सीजन जिन टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया, उसमें भले ही आपको बड़े बदलाव देखने को ना मिलें, लेकिन जिन टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक था, वो टीमें अपने कप्तान बदल सकती हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 2 ऐसी फ्रेंचाइजियों के बारे में बताते हैं, जो अपकमिंग सीजन में अपने कप्तान बदल सकती हैं.
राजस्थान रॉयल्स
IPL 2025 का सफर राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. RR ने इस सीजन 14 मुकाबले खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी 9वें नंबर पर रही. ऐसे में राजस्थान अगले सीजन कप्तान बदल सकती है.
वैसे तो संजू सैमसन 2021 से इस टीम के कप्तान हैं और अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया है. मगर बीते सीजन सैमसन खराब फिटनेस से जूझ रहे थे और उन्होंने कई मुकाबले मिस किए और कई में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले.
ये भी पढ़ें: भगोड़े विजय माल्या ने किया बड़ा दावा, दुनिया में भारत का नाम रोशन करने के लिए उठाया था ये कदम
कोलकाता नाइट राइडर्स
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन से किसी ऐसे खिलाड़ी को नहीं खरीदा, जिसे कप्तान बनाया जा सके. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने लीग शुरू होने के कुछ दिन पहले अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाने की घोषणा की. यकीनन रहाणे बेहद अनुभवी प्लेयर हैं, मगर उनकी कप्तानी में टीम कुछ खास नहीं कर सकी. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तो ये भी कहा था कि KKR ने मजबूरी में अजिंक्य को कप्तान बनाया, क्योंकि नीलामी से किसी बड़े प्लेयर को नहीं खरीदा था.
KKR ने 14 मुकाबलों में से 5 मैचों में जीते और 7 मैचों में हार देखी, वहीं 2 मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. इस तरह कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ऐसे में कहा जा सकता है कि फ्रेंचाइजी अपकमिंग सीजन में ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मटेरियल प्लेयर को खरीदकर टीम की कमान सौंप सकती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 में 9 बल्लेबाज 90s के स्कोर पर लौटे पवेलियन, नहीं पूरा कर सके शतक, लिस्ट में शामिल 2 कप्तान
ये भी पढ़ें: IPL 2025: वर्षों तक आईपीएल की शान रहा, अब 18 करोड़ पाकर भी किया अपनी टीम को निराश
IPL 2026 में ये 2 फ्रेंचाइजी बदल सकती हैं अपने कप्तान, एक को तो मजबूरी में सौंपी थी कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











