Sport : लाइव मैच में अंपायर पर अंगुली उठाना पड़ सकता है बेन स्टोक्स को महंगा, घटना का वीडियो आया सामने #INA

एजबेस्टन टेस्ट में तीन दिन का खेल हो चुका है. दोनों टीमों की एक-एक पारी समाप्त हो चुकी है. टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की लीड मिली. दूसरी पारी में मेहमान टीम बल्लेबाजी कर रही है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही ओवरों पहले मैदान पर विवाद हो गया.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की ऑन फील्ड अंपायर से भिड़ंत हो गई. स्टोक्स अंपायर के एक निर्णय से खुश नहीं थे. जिसके बाद वह बहस करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
इस वजह से अंपायर से भिड़े स्टोक्स
ये वाकया दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के समय हुआ. आठवें ओवर में यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद थे. वहीं गेंद जॉश टंग के हाथों में थी. इंग्लिश पेसर की एक बॉल भारतीय ओपनर के पैड पर जा लगी. जिसपर इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. ऑन फील्ड अंपायर शरफुद्दौला ने यशस्वी को आउट करार दिया.
23 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे छोड़ पर खड़े केएल राहुल के साथ कुछ देर विचार विमर्श करने के बाद रिव्यू की मांग की. अंपायर ने उनकी मांग स्वीकार कर मामला थर्ड अंपायर के पास भेजा. इसपर बेन स्टोक्स भड़क उठे और अंपायर से बहस करने लगे. उनका मानना था कि 15 सेकेंड का टाइमर खत्म हो गया था.
ये भी पढ़ें: INDW vs ENGW: आखिरी ओवर में 12 रन नहीं बना सका भारत, इंग्लैंड ने 5 रनों से जीता मैच, स्मृति मंधाना की पारी गई बेकार
इंग्लैंड के कप्तान पर लग सकता है जुर्माना
रिप्ले में दिखा कि जॉश टंग की गेंद यशस्वी जायसवाल के स्टंप्स पर जाकर लग रही थी. भारतीय बैटर को पवेलियन जाना पड़ा. साथ ही रिव्यू में ये भी साफ हो गया कि बेन स्टोक्स का कहना सही था. 15 सेकेंड का टाइमर वाकई समाप्त हो चुका था.
जायसवाल ने रिव्यू लेने में देर कर दी थी. इसपर एजबेस्टन में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की. हालांकि अंपायर के साथ बहस करने के लिए स्टोक्स पर जुर्माना लग सकता है. फिलहाल आईसीसी की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है.
यहां देख सकते हैं वीडियो
Day 3 Drama Unleashed! 🎭
DRS chaos, #BenStokes‘ reaction, and Parthiv Patel’s take on the DRS call.#ENGvIND 👉 2nd Test, Day 4 | SAT, 5th JULY, 2:30 PM | Streaming on JioHotstar pic.twitter.com/bz7k3y5wmA
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2025
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत की जीत में बारिश बन सकती है बाधा, चौथे दिन खलल डाल सकते हैं इंद्र देव
लाइव मैच में अंपायर पर अंगुली उठाना पड़ सकता है बेन स्टोक्स को महंगा, घटना का वीडियो आया सामने
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












