देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म,पारा 48°C पहुंचा:दिल्ली में 51°C जैसी गर्मी का एहसास; MP-UP, पंजाब-हरियाणा में भी तापमान 40°C-45°C के बीच रहा- INA NEWS

राजस्थान का श्रीगंगानगर में लगातार तीसरे दिन तापमान 45°C के पार रहा। बुधवार को यहां पारा 48°C रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा रहा। 6 साल पहले 2019 में 49°C तापमान दर्ज किया गया था। राज्य में आज भी तेज गर्मी रहेगी। 12-13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में 40°C से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। आगरा 45.4°C के साथ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। आज भी राज्य में तेज गर्मी रहेगी। इस दौरान हीटवेव भी चलेगी। इधर, दिल्ली में पारा 45°C पहुंचने के कारण रेड अलर्ट है। आयानगर 45.0°C के साथ सबसे गर्म था। यहां आज हीटवेव की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी जारी है। 6 शहरों में तापमान 44°C या इससे ज्यादा रहा। भोपाल में तापमान 42.6°C रिकॉर्ड हुआ। बुधवार शाम कुछ जिलों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे लोगों को थोड़ा सुकून मिला। आज भी राज्य में हीटवेव का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ऊना में सबसे अधिक तापमान 43.5°C दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में 46.6°C और पंजाब के अमृतसर में 45.8°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए… राजस्थान: आज भी भीषण गर्मी-लू का अलर्ट, श्रीगंगानगर में टूटा रिकॉर्ड, जयपुर में बाड़मेर-जैसलमेर से ज्यादा गर्मी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। बुधवार को श्रीगंगानगर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर और जैसलमेर से ज्यादा गर्मी जयपुर में रही। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: 15 जून को मानसून की एंट्री के आसार, ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज लू चलेगी मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है। हालांकि, 12-13 जून को प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। इनमें से 7 जिलों भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, बक्सर में 43 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; एक हफ्ते में पटना का तापमान 5.4 डिग्री बढ़ा बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 14 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट:, हिसार समेत 6 जगह पारा 44 के पार, 3 दिन बाद धूल भरी आंधी-बारिश के आसार हरियाणा में बीते कुछ दिन से लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News