Entertainment: IPL में KL राहुल को संजीव गोयनका ने लगाई थी डांट, एक साल बाद सुनील शेट्टी ने उस मामले पर क्या कहा? – #iNA

इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर चर्चा में चल रहे सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका के बीच साल 2024 के विवाद पर बात की है. दरअसल, पिछले साल IPL के एक मैच में हार के बाद संजीव गोयनका केएल राहुल को मैदान पर ही डांटते दिखे थे.

हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या केएल राहुल से उनकी कभी संजीव गोयनका को लेकर बात हुई. इस सवाल के जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा, “नहीं, कभी नहीं हुई. उन दोनों के बीच में जो हुआ, मुझे लगता है कि उसे वो दोनों को ही हैंडल करेंगे तो अच्छा है. दोनों ही बहुत इज्जतदार हैं.”

केएल राहुल का बल्ला बोलता है

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, “केएल के साथ यही है कि वो अपना कान बंद करेगा और फिर उसका बल्ला बोलता है. हमारे काम में अगर मैं हिट फिल्म न दूं तो मैं कितना भी फिल्मों के बारे में ज्ञान दे दूं तो वो मायने नहीं रखता.”

केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच में क्या हुआ था?

साल 2024 में केएल राहुल lSG के कप्तान थे. एक मुकाबले में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. LSG ने बैटिंग करते हुए 165 रन बनाए थे. वहीं SRH ने 9.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था. इस हार के बाद स्टेडियम से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें संजीव गोयनका केएल राहुल को डांटते दिख रहे थे. बता दें कि साल 2025 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मैदान में उतरे थे.

बहरहाल, इंटरव्यू के दौरान केएल राहुल ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है. उन्होंने कहा, “मैं केएल राहुल कहुंगा, अगर आप टेक्निकली बात करेंगे तो वो न सिर्फ देश का बल्कि दुनिया का बेस्ट प्लेयर है. पर अगर क्रिकेटर, क्रिकेटर, जोश और इंडिया इंडिया की बात है, तो विराट कोहली है. और सुपर कूल, शानदार और ग्रेट कैरेक्टर कोई और जिस आदमी को मैं पसंद करता हूं वो रोहित शर्मा है.”

IPL में KL राहुल को संजीव गोयनका ने लगाई थी डांट, एक साल बाद सुनील शेट्टी ने उस मामले पर क्या कहा?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button