Sport : एशिया कप के पहले मैच में UAE के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11, हर सवाल का मिलेगा जवाब #INA

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सामने आ चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को हो रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी. बीसीसीआई ने तो 15 सदस्यीय टीम चुनी है, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पहले मैच की अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है.
ओपनिंग
एशिया कप 2025 के टीम एनाउंसमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इशारों-इशारों में ये हिंट दिया कि संजू सैमसन इसलिए खेल रहे थे क्योंकि शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे. इसका मतलब है कि गिल की वापसी के बाद संजू सैमसन को ही बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ऐसे में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मेगा इवेंट में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.
मिडिल ऑर्डर
एशिया कप में भारत की प्लेइंग-11 में नंबर-3 पर तिलक वर्मा खेलते दिख सकते हैं. चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव एक्शन में दिख सकते हैं. अब संजू सैमसन का पत्ता कट रहा है, तो विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास पावर हिटिंग है, जो भारत को मैच जिताने के काम आ सकती है. वहीं, नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं.
बॉलिंग यूनिट
यूएई के मैदानों पर खेले जाने वाले एशिया कप भारत 3 स्पिनर और 2 पेसर्स के साथ उतर सकता है. स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल होंगे. वहीं, तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे और अर्शदीप सिंह उनका साथ दे सकते हैं.
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें: ‘जिन्हें पसंद नहीं करते, उसे सपोर्ट भी नहीं करते हैं’, श्रेयस को मौका ना देने पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया विवादित बयान
ये भी पढ़ें: कोई भारतीय क्रिकेटर जो नहीं कर पाया, वो कारनामा साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने कर दिखाया
एशिया कप के पहले मैच में UAE के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11, हर सवाल का मिलेगा जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












