Sport : T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट #INA

T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट का आधे से ज्यादा सफर खत्म हो चुका है. इस दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी यानी गुरूवार को टूर्नामेंट का 48वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये टीम इंडिया का सुपर-8 का दूसरा मुकाबला होगा. वहीं जिम्बाब्वे भी सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. 

चेन्नई में भिड़ेंगे भारत और जिम्बाब्वे

भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी,  जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे को धूल चटाने के इरादे से उतरेंगे. उससे पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. 

भारत और जिम्बाब्वे के टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया है. इस मैच में भारत को जीत मिली थी, जबकि जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारत का पलड़ा टी20 वर्ल्ड कप में भी जिम्बाब्वे पर भारी है. 

भारत-जिम्बाब्वे के एकमात्र मैच में इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच एकमात्र मुकाबला 6 नवंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला गया था. ये मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए. भारत के लिए केएल राहुल ने 51 और विराट कोहली ने 61 रनों की पारी खेली. 

जिम्बाब्वे की टीम इंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई और 71 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: टी20 क्रिकेट में कैसा है भारत और जिम्बाब्वे का हेड टू हेड रिकॉर्ड, डालें नजर

T20 World Cup के इतिहास में कब-कब हुआ भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला, जानिए कैसा रहा रिजल्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close