Nation- उन्नाव में बीच रास्ते डीसीएम और डंपर की भीषण टक्कर, कैबिन में लगी आग… 3 जिंदा जले- #NA

उन्नाव में बीच रास्ते डीसीएम और डंपर की भीषण टक्कर, कैबिन में लगी आग... 3 जिंदा जले

रोड एक्सिडेंट में 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में तेज रफ्तार डंपर और एक डीसीएम ट्रक में जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनो में आग लग गई. आग लगने से डंपर और डीसीएम दोनों के कैबिन में फंसे ड्राइवर और उसके सहयोगी की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और डीसीएम में फंसे तीनों शवों को बाहर निकला और उनके परिजनों को सूचना दी. घटना बांगरमऊ इलाके की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ के मरी कंपनी के पास उन्नाव से हरदोई की तरफ जा रहे डंपर और हरदोई से उन्नाव की तरफ आ रहे एक डीसीएम में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर होने के बाद अचानक दोनों ही गाड़ियों में भीषण आग लग गई. इससे पहले कि डंपर और डीसीएम चला रहे ड्राइवर और हेल्पर कुछ समझ पाते पूरे कैबिन ने आग पकड़ ली. लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही डीसीएम और डंपर में कुल तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. डंपर का नंबर UP 77 AT 4774 था वहीं डीसीएम का नंबर UP 38 AT 0272 था.

आग लगने से डंपर के कैबिन में फंसे ड्राइवर पवन यादव और उसके सहयोगी सुमित की जिंदा जलने से मौत हो गई. वहीं डीसीएम के चालक महिपाल भी इस हादसे में नहीं बच सका. दोनों गाड़ियों ने आग को पकड़ ली थी. दर्दनाक हादसे में डीसीएम का सहयोगी सोनू गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

कैबिन में फंसे शव को बाहर निकलवाया

घटना की सूचना मिलने पर बांगरमऊ थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह मौके पर पहुचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने कैबिन में फंसे तीनो शवों को बाहर निकलवाया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके साथ ही क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को सड़क से किनारे करवाया जिससे आवागमन शुरू हो सका. चंद्रकांत सिंह ने बताया की हादसे में मृत लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

उन्नाव में बीच रास्ते डीसीएम और डंपर की भीषण टक्कर, कैबिन में लगी आग… 3 जिंदा जले

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button