खबर बाजार -बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना चढ़ेंगे दोनों स्टॉक्स – #INA

खबर बाजार -बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना चढ़ेंगे दोनों स्टॉक्स – #INA

Dealing Room Check: – एक्सेंचर का अच्छा गाइडेंस भी आज IT सेक्टर में जोश नहीं भर पाया। कंपनी की कमजोर होती ऑर्डरबुक से चिंता बढ़ी। IT इंडेक्स करीब 1 परसेंट नीचे गिर गया। ऑटो और FMCG शेयरों में भी गिरावट दिखाई दी। हालांकि मेटल और कैपिटल गुड्स में खरीदारी नजर आई। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों का जोश हाई दिखा। MCX करीब 2 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उधर CDSL, एंजेल वन और BSE में भी 2-3 परसेंट की मजबूती देखने को मिली। डिफेंस शेयरों में फिर विस्फोटक तेजी लौटी। इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा ऊपर पहुंचा। BEL नए ऑर्डर से 3% उछाल के साथ शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इसके साथ ही BDL भी मजबू्त हुआ। मझगांव डॉक में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज नायका (Nykaa) और पीएफसी (PFC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NYKAA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑनलाइन स्टोर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने नायका (Nykaa) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें HNIs ने खरीदारी की है। इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इसका OI 15% घटा है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 205-206 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

PFC

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पावर फाइनेंस कंपनी के शेयर में खरीदारी की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने पीएफसी (PFC) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की ओर से खरीदारी देखने को मिली। इसका OI 5% बढ़ा है। डीलर्स को लगता है शेयर में 415-418 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

 

बाजार में गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें कितना चढ़ेंगे दोनों स्टॉक्स

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button