Nation- बर्थडे पार्टी में ‘वो’ संग नाची पत्नी, फिर पति को दी धमकी; ट्रेन के आगे कूद युवक ने दे दी जान- #NA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जन्मदिन पार्टी में डांस करने के विवाद का खौफनाक अंत हो गया. जन्मदिन की पार्टी में पत्नी किसी और के साथ डांस कर रही थी. इसको देखकर पति भी किसी अन्य महिला के साथ डांस करने लगा. इससे पत्नी नाराज हो गई और उसने पुलिस बुला ली. बाद में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया. इसके कुछ मिनट के बाद पत्नी फिर से नाराज होकर रेलवे लाइन पर चली गई तो पति उसको पकड़ कर वापस लाया. लेकिन ये मामला यहीं नहीं रुका दोनों के बीच विवाद होता रहा. बुधवार को पति का शव रेलवे लाइन पर मिला है.
मंधना गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में एक 25 वर्षीय महिला अपने किसी परिचित के साथ करीब एक घंटे तक नाचती रही. यह देखकर उसके पति को गुस्सा आया और उसने भी एक अन्य युवती के साथ डांस करना शुरू कर दिया. इससे नाराज होकर पत्नी समारोह छोड़कर बाहर निकल आई. दोनों के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पत्नी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पति को डांट-फटकार लगाई और फिर दोनों के बीच समझौता कराया.
पत्नी ने पुलिस को बुलाया
समझौते के बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे को केक खिलाया और साथ में समोसा खाने लगे. लेकिन इसी दौरान अचानक पत्नी किसी बात पर फिर से नाराज हो गई और मंधना रेलवे पटरी की ओर दौड़ पड़ी. पति ने उसका पीछा किया और सही समय पर उसे रेलवे लाइन से खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले आया. पुलिस ने बताया कि 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को शांत किया गया था. स्थानीय निवासी और महिला की सास ने बताया कि उनके बेटे और बहू के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों पर तनाव हो जाता है, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया था. पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की सलाह भी दी थी.
पति ने कर लिया सुसाइड
रात को घर आने के बाद पति गायब हो गया तो सब घरवाले उसको ढूंढने लगे. बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि पति का शव रेलवे लाइन पर मिला है. यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना था कि पत्नी आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी इसीलिए पति ने जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अगर कोई तहरीर मिलेगी तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
बर्थडे पार्टी में ‘वो’ संग नाची पत्नी, फिर पति को दी धमकी; ट्रेन के आगे कूद युवक ने दे दी जान
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)

