Sport : IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दिया 374 रनों का लक्ष्य, यशस्वी का शतक, वाशिंगटन सुंदर और जडेजा की फिफ्टी #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रनों पर सिमट गई है. अब टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया है. यह रन चेज करना इंग्लैंड के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. दूसरी पारी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 118 रनों की पारी खेली. जबकि रवींद्र जडेजा ने 53 रन बनाए. वहीं आखिरी में वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 46 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली.

टीम इंडिया ने पहली पारी में बनाए 224 रन

ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया पहली पारी में 224 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए करुण नायर ने 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा साई सुदर्शन 38, वाशिंगटन सुदर 26 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 21 रनों का योगदान दिया. वहीं इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5 विकेट चटकाए. जोश टंग को 3 सफलता मिली. क्रिस वोक्स एक विकेट लिए.

इंग्लैंड को पहली पारी में मिली 23 रन की लीड

जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 247 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली ने (64), हैरी ब्रूक (53), बेन डकेट (43), जो रूट (29) और ओली पोल (22) रनों का योगदान दिया. वहीं टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट चटकाए. जबकि आकाश दीप को एक सफलता मिली.

इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 70 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साई सुदर्शन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद नाइटवॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप और यशस्वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई. आकाश दीप ने 94 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे.

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, रवींद्र जडेजा ने लगाया फिफ्टी

वहीं करुण नायर और शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए. गिल 11 रन और नायर 17 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 164 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 34 रनों का योददान दिया. वहीं रवींद्र जडेजा ने इस सीरीज में अपना छठां अर्धशतक लगाया. जडेजा 53 रन बनाए.

वाशिंगटन सुंदर ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में खेली 53 रनों की तूफानी पारी

वाशिंगटन सुंदन (Washington Sundar) ने आखिरी में जब टीम इंडिया का एक विकेट बचा था तब इंग्लिश गेंदबाजों को जो पिटाई की है वो लंबे समय तक याद रखेंगे. सुंदर ने टेस्ट में टी20 जैसी पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर ने 46 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य रखा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल के शतक से भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बन गया बड़ा रिकॉर्ड, अब सिर्फ 2 देश आगे

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: इतने रन बनाए फिर भी सुनील गावस्कर का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए शुभमन गिल, रह गए 21 रन दूर

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दिया 374 रनों का लक्ष्य, यशस्वी का शतक, वाशिंगटन सुंदर और जडेजा की फिफ्टी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button