UP News: UP में वोटर लिस्ट से काटे जा रहे मुसलमानों के नाम, सपा ने BJP पर लगाया आरोप, फॉर्म-7 पर घेरा – INA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सपा अल्पसंख्यक सभा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर रही है. इसके जरिए वोटर लिस्ट से मुसलमानों के नाम धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं. इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चायल तहसील पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

कौशांबी जिले के चायल तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार खान ने एसडीएम चायल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. बीजेपी के लोग मुसलमानों के नामों को कटवाले के लिए फॉर्म-7 का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं.

बीजेपी नेता कटवा रहे अल्पसंख्यक लोगों का नाम

अनवार खान का कहना है कि चायल तहसील क्षेत्र के पुरखास गांव में बीजेपी नेता आशीष त्रिपाठी द्वारा करीब सौ फार्मों पर हस्ताक्षर कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वो लोग मौजूद है. उनका कहना है कि इसी तरह पूरे जिले में बीजेपी के लोग बड़े स्तर फॉर्म7 का गलत तरीके से इस्तेमाल कर मुसलमानों के नाम कटवा रहे हैं. यह सरासर गलत है.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

सपा अल्पसंख्यक सभा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और जो भी दोषी पाया जाता है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए. सपा अल्पसंख्यक सभा का कहना है कि अगर प्रशासन इस प्रक्रिया की जांच नहीं कराता है तो बड़े स्तर पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा.

यूपी के ज्यादातर जिलों में चल रहा ये काम

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में समाजवादी पार्टी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान फॉर्म7 का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है. सपा का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं. बीजेपी के लोग बड़े स्तर पर ये काम कर रहे हैं. कई जिलों में ये काम चल रहा है. सपा का आरोप है कि प्रशासन से इस बारे में कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन यह काम जारी है.

UP में वोटर लिस्ट से काटे जा रहे मुसलमानों के नाम, सपा ने BJP पर लगाया आरोप, फॉर्म-7 पर घेरा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News