IND vs ENG Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट, जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England 3rd Test Match Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. 5 टेस्ट मैचों की इस वक्त 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमें तीसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. वहीं अभी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान होना बाकी है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि इस मैच को कब और कैसे देख लाइव देख सकते हैं.

10 जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज यानी 10 जुलाई से खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड का यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि आधे घंटे 3 बजे इसका टॉस होगा. इस मैच में टॉस की भूमिका काफी होने वाली है. अब देखने वाली बात होगी कि कप्तान टॉस जीतकर पहले बॉलिंग या फिर बल्लेबाजी का फैसला लेते हैं. इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में शुभमन गिल टॉस हार गए थे और बेन स्टोक्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

भारत बनाम इंग्लैंड मैच कैसे देख सकेंगे लाइव

भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव बॉडकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है. जबकि जियो हॉट स्टार लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं आपके पास डीडी फ्री डिश है तो भी आप फ्री में मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

लॉड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमि स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्राइडेन कार्से, जोफ्रा आर्चर, शोए​ब बशीर.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: लॉड्स में इतिहास रचने के बेहद करीब ऋषभ पंत, ये काम करते ही सहवाग और रोहित को छोड़ देंगे पीछे

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: भारत के खिलाफ कैसा है जोफ्रा आर्चर का टेस्ट रिकॉर्ड? लॉड्स में टीम इंडिया के लिए हो सकते हैं खतरनाक

यह भी पढ़ें:  आकाश दीप ने अब ICC टेस्ट रैकिंग में बिखेरा जलवा, 39 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर कई गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

IND vs ENG Live Streaming: कितने बजे से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट, जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button